फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   गन्ना लदी ट्रॉली में अनियंत्रित बाइक घुसी, दो युवकों की मौत

गन्ना लदी ट्रॉली में अनियंत्रित बाइक घुसी, दो युवकों की मौत

Sat, 18 May 2019 11:44 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 May 2019 11:44 PM IST
विज्ञापन
गन्ना लदी ट्रॉली में अनियंत्रित बाइक घुसी, दो युवकों की मौत
गन्ना लदी ट्रॉली में अनियंत्रित बाइक घुसी, दो युवकों की मौत
विज्ञापन

फोटो
शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे घर
अमर उजाला ब्यूरो
सिसवा बाजार। सिसवा-घुघली मुख्य मार्ग पर ग्राम सभा हरपुर पकड़ी बउरहवा बाबा शिव मंदिर के पास सड़क किनारे खड़ी गन्ना लदी ट्रॉली में एक अनियंत्रित बाइक पीछे से घुस गई। इस हादसे में बाइक चालक सहित दो युवकों की मौत हो गई। कोठीभार पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बाइक चालक हेलमेट नहीं पहन रखे थे।

कोठीभार क्षेत्र के ग्राम सभा मझौवा निवासी 22 वर्षीय अमित कुशवाहा दोस्त कुशीनगर के नेबुआ नौरंगिया के ग्राम सभा देवतहां निवासी 27 वर्षीय अजरुद्दीन अली के साथ शुक्रवार शाम ग्राम सभा मटियारियां निवासी जगजीवन यादव के बरात कोठीभार क्षेत्र के ग्राम सभा बलहिखोर गए थे। शनिवार की भोर में करीब चार बजे अमित और अजरुद्दीन बाइक से घर लौट रहे थे। दोनों ग्राम सभा हरपुर पकड़ी स्थित बउरहवा बाबा शिव मंदिर के पास पहुंचे तो अचानक उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खड़ी गन्ना लदी ट्रॉली में पीछे से जा घुसी। स्थानीय लोगों के अनुसार टक्कर इतना जोरदार था कि दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची कोठीभार पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed