{"_id":"5cd084b1bdec2207571f4877","slug":"71557169329-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक करोड़ पांच लाख की हेरोइन के साथ युवक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
एक करोड़ पांच लाख की हेरोइन के साथ युवक गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक करोड़ की हेरोइन के साथ युवक गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
सोनौली (महराजगंज)। भारत-नेपाल सीमा पर स्थित सोनौली में एसएसबी और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने एक युवक के पास मादक पदार्थ हेरोइन बरामद कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बरामद हेरोइन की कीमत एक करोड़ पांच लाख रुपये आंकी है।
सोमवार सुबह करीब नौ बजे एसएसबी कंपनी कमांडर अमित कुमार और सोनौली कोतवाली के सब इंस्पेक्टर रविंद्र सिंह संयुक्त रूप से सरहद पर गश्त कर रहे थे। सोनौली बस डिपो के पीछे मुख्य मार्ग से 300 मीटर पश्चिम पगडंडी मार्ग फरेना टिकरहां से एक युवक नेपाल जा रहा था। संदेह होने पर पुलिस टीम ने उसकी तलाशी ली। उसके पास 105 ग्राम हेरोइन बरामद हुआ। पूछताछ में उसने अपना नाम बिहारी लोध निवासी फरेंदी तिवारी टोला लोधपुरवा सोनौली बताया। कोतवाल विजय राज सिंह ने बताया कि हेरोइन के साथ पकड़े गए आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया।