{"_id":"5bb26dac867a5570f366ef3d","slug":"71538420140-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशीले इंजेक्शन के साथ दो भारतीय युवक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशीले इंजेक्शन के साथ दो भारतीय युवक गिरफ्तार
Updated Tue, 02 Oct 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतिबंधित इंजेक्शन के साथ दो भारतीय गिरफ्तार
सोनौली। नेपाल के रुपन्देही जिले की भैरहवा पुलिस ने सोनौली बाजार से नेपाल ले जाए जा रहे प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शनों के साथ दो भारतीय युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए युवक सीमा के पास के गांव के रहने वाले हैं।
रुपन्देही पुलिस डीएसपी कुमोध ढंगेल ने बताया कि रविवार की देर शाम मुखबिर की सूचना पर जिला पुलिस कार्यालय रुपन्देही तथा भैरहवा नारकोटिक्स की टीम के संयुक्त प्रयास से भैरहवा के हाट बाजार के पास दो संदिग्ध युवकों को टीम ने गिरफ्तार किया। पूछताछ में युवकों ने अपना नाम अर्जुन मल्लाह निवासी सोनौली तथा सुनील हरिजन निवासी गोपाला जनपद महाराजगंज निवासी बताया है। उन्होंने बताया कि भारतीय सीमा से तस्करी कर प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन को लेकर नेपाल आ रहे दो भारतीय युवकों को संयुक्त पुलिस टीम ने जांच के दौरान पकड़ लिया। उनकी तलाशी ली गई तो एक झोले में रखे करीब 600 इंजेक्शन बरामद हुए। दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।