{"_id":"5ba13548867a557f6f60ce38","slug":"71537291592-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने किया अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश 17-01-49","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने किया अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश 17-01-49
Updated Tue, 18 Sep 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश
फोटो
दो वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की छह बाइक बरामद, पुलिस टीम पुरस्कृत
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। श्यामदेउरवा पुलिस ने अंतरजनपदीय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। सोमवार की पुुलिस ने श्यामउेदरवा थाना के अहिरौली मार्ग से अंतरजनपदीय दो वाहन चोरों को गिरफ्तार किया। उनकी निशानेदही पर छह बाइक भी बरामद किया गया। दोनों वाहन चोरों में एक अर्पित सिंह उर्फ टिंकू सिंह कोठीभार थाना के ग्राम सोहट तो दूसरा औरंगजेब उर्फ कक्कू श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के ग्राम हरपुर तिवारी का निवासी है। एसपी ने पुलिस टीम को पांच हजार रुपये का पुरस्कार दिया हैं।
अपर पुलिस अधीक्षक आशुतोष शुक्ला ने बताया कि सोमवार की रात करीब 11:15 बजे श्यामदेउरवा के प्रभारी निरीक्षक रामपाल सहयोगी पुलिसकर्मियों के साथ छपिया में मौजूद थे। थोड़ी देर बाद वहीं पर सर्विलांस व स्वॉट टीम के सदस्य पहुंच गए। इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली कि दो संदिग्ध व्यक्ति चोरी की बाइक लेकर पकड़ी दीक्षित गांव होते नेेपाल जाने की फिराक में हैं। इसके बाद प्रभारी निरीक्षक रामपाल यादव, स्वॉट टीम के राजेश कुमार वर्मा तथा सर्विलांस टीम केे प्रभारी रामकृपाल सिंह सहयोगी पुलिसकर्मियों के साथ पकड़ी दीक्षित तिराहे पर पहुंचे। कुछ देर इंतजार के बाद पुराना परतावल बाजार की ओर से दो बाइक आती दिखी। नजदीक आने पर रोकने का प्रयास किया गया तो दोनों बाइक से भागने लगे। टीम ने उन्हें पकड़ लिया। बाइक के कागज मांगने पर नहीं दिखा सके। कड़ाई से पूछताछ करने पर दोनों ने बताया कि वे गोरखपुर के चौरीचौरा, कुशीनगर के कप्तानगंज से बाइक चोरी करके ला रहे हैं। इसे बेचने नेेपाल जा रहे थे। पुलिस ने दोनों की निशानदेही पर चार अन्य बाइक भी बरामद किया। दोनों ने बताया कि परतावल बाजार, छपिया व श्यामदेउरवां बाजार से बाइक चुराया था। पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश किया है।
----------------
अर्पित ने दो ही साल में किया नौ अपराध
महराजगंज। अंतरजनपदीय वाहन चोर अर्पित दो ही साल मेें नौ अपराधों किए हैं। जबकि औरंगेजब का पहला मामला प्रकाश में आया है। अर्पित उर्फ टिंकू का आपराधिक ब्योरा देते हुए एएसपी आशुतोष शुक्ला ने बताया कि अर्पित के खिलाफ कोठीभार थाने में वर्ष 2017 में धोखाधड़ी, वर्ष 2017 में छेड़छाड़ व पॉक्सो एक्ट, वर्ष 2018 में धोखाधड़ी, इसी वर्ष गुंडा एक्ट, सदर कोतवाली व श्यामदेउरवां थाने में 2018 में पुलिस ने धोखाधड़ी का केेेस दर्ज किया है।