फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   हेरोइन के साथ पूर्व ग्राम प्रधान सहित दो व्यक्ति गिरफ्तार

हेरोइन के साथ पूर्व ग्राम प्रधान सहित दो व्यक्ति गिरफ्तार

Sun, 10 Sep 2017 12:29 AM IST
Updated Sun, 10 Sep 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
हेरोइन के साथ पूर्व ग्राम प्रधान सहित दो व्यक्ति गिरफ्तार
खनुआ(महराजगंज)। भारत-नेपाल बार्डर पर शनिवार को सुबह 175 ग्राम हेरोइन के साथ पूर्व ग्राम प्रधान सहित दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर एसएसबी ने आगे की कार्रवाई के लिए नौतनवां पुलिस को सौंप दिया। बरामद हेरोइन की कीमत करीब पैतीस लाख रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन

मुखबिर की सूचना पर शनिवार की सुबह डिप्टी कमांडेंड दिलीप कुमार झा जवानों की टीम के साथ नौतनवां थाना क्षेत्र के करमहवां चौराहे के पास पहुंचे। एसएसबी की टीम को देखते ही दो लोग खेत में भागने लगे। एसएसबी जवानों ने दौड़ाकर दोनों व्यक्तियों को पकड़ लिया। इनमें एक चढ़लहा के पूर्व ग्राम प्रधान पांचू गुप्ता उर्फ पाथर पुत्र तीरथ गुप्ता और दूसरे नीरज सिंह पुत्र नरसिंह निवासी नरकटहा थाना नौतनवां है। तलाशी के दौरान दोनों की की जेब से करीब 175 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। बताया जाता है कि सशस्त्र सीमा बल के लोग इन दोनों को पकड़ने के लिए काफी समय से लगे थे।
विज्ञापन

एसएसबी के डिप्टी कमांडेंट दिलीप कुमार झा का कहना है कि बरामद हेरोइन की कुल कीमत करीब पैंतीस लाख रुपये है। बरामद हेरोइन के साथ गिरफ्तार लोगों को अग्रिम कार्रवाई के लिए नौतनवां पुलिस को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed