फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   6sand mafia arrested

छह बालू माफिया गिरफ्तार किएगए

Thu, 15 Sep 2016 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 15 Sep 2016 12:54 AM IST
विज्ञापन
6sand mafia arrested
पुलिस ने किया गिरफ्तार। - फोटो : रमेश मिश्र
महराजगंज/सिसवा बाजार। शेषपुर में आठ दिन पहले अवैध बालू खनन के मामले मेें टीम के साथ छापेमारी में पहुंचे एसडीएम और तहसीलदार निचलौल को घंटों घेर कर नोकझोंक करने के आरोप मेें छह बालू माफिया को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार बालू माफियाओं के खिलाफ तहसीलदार ने पुलिस को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया था। उन पर गैंगस्टर भी लगाया जाएगा। गिरफ्तार करने वाली टीम को एसपी की ओर से पांच हजार रुपये इनाम की घोषणा की गई है। 
विज्ञापन


एसपी भारत सिंह ने पत्रकार वार्ता में बताया कि डीएम वीरेंद्र सिंह के आदेश पर 6 सितंबर को रात लगभग दस बजे  एसडीएम ज्ञानेश्वर प्रसाद व तहसीलदार केशव प्रसाद के नेतृत्व में नायब तहसीलदार प्रद्युम्न पटेल, अर्दली सुरेंद्र, गार्ड राजेंद्र यादव, श्याम मोहन व उमाशंकर सिंह की टीम ग्राम सभा शेषपुर के छोटी गंडक नदी में चल रहे बड़े पैमाने पर बालू खनन की शिकायत पर छापेमारी करने पहुंचे थे।
विज्ञापन


मौके पर बालू से भरी दो ट्रैक्टर ट्रॉली मिली। उसे उन्होंने रोका। लेकिन उसी समय ग्राम सभा निवासी सूर्यभान चौहान, मनोज चौहान, जीतन यादव, राजबहादुर, रविंद्र यादव, शत्रुजीत, झन्नन अपने साथ लगभग 25 लोगों के साथ लाठी-डंडों से लैस होकर पहुंच गए और पूरी टीम के लोगों को घेर लिया। बल पूर्वक बालू लदी ट्रैक्टर ट्रॉली को वे अपने आदमियों के साथ लेकर चले गए। एसडीएम व तहसीलदार के मना करने पर भी वे मारपीट पर उतारू हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के दूसरे दिन तहसीलदार केशव प्रसाद ने कोठीभार थाने में सात नामजद और 1 अज्ञात के खिलाफ सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, धक्का देने, बलवा व खनन अधिनियम की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए तलाश में जुट गई। बुधवार को सुबह 6.45 मिनट पर मुखबिर ने सूचना दी कि अभियुक्त बंदी ढाले पर एकत्र हैं और पंजीकृत मामले में पैरवी के लिए कहीं जाने की फिराक में हैं।


उसके बाद थानाध्यक्ष राजेश कुमार वर्मा, एसआई कन्हैया पांडेय, यदुनंदन यादव, कांस्टेबल प्रदीप सिंह सेंगर, पंकज सिंह, उपेंद्र मल्ल, विश्राम यादव, राजेश सिंह व राजू सिंह की टीम मौके पर पहुंची और अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार करने वाली टीम को ढाई हजार रुपये इनाम दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed