फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   प्रधान, ग्राम पंचायत अधिकारी पर केस

प्रधान, ग्राम पंचायत अधिकारी पर केस

Wed, 06 Feb 2019 12:01 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 Feb 2019 12:01 AM IST
विज्ञापन
प्रधान, ग्राम पंचायत अधिकारी पर केस
प्रधान, ग्राम पंचायत अधिकारी पर केस
विज्ञापन

शिकायतों के निस्तारण में अनियमितता पर डीएम ने की कार्रवाई

अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज/नौतनवां। संपूर्ण समाधान दिवस पर मंगलवार को डीएम अमरनाथ उपाध्याय ने नौतनवां तहसील में लोगों की शिकायतों की सुनवाई की। जिलाधिकारी ने प्रधानमंत्री आवास योजना से संबंधित दो अलग-अलग शिकायत के निस्तारण में अनियमितता मिलने पर संबंधित ग्राम प्रधान एवं ग्राम पंचायत अधिकारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने का आदेश दिया। उन्होंने चकरोड पर कब्जे की शिकायत पर कानूनगो को प्रतिकूल प्रविष्टि भी दी। संपूर्ण समाधान दिवस पर अनुपस्थित रहने पर डीएम ने जिला विकास अधिकारी, उप निदेशक कृषि, जिला गन्ना अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला उद्यान अधिकारी सहित आठ अधिकारियों का एक दिन का वेतन भी रोकने का निर्देश दिया। इस दौरान कुल 208 शिकायतें आईं। इनमें से 10 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया।
संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान नौतनवां ब्लॉक क्षेत्र के हथियहवां निवासी किसमती पत्नी कुरेश ने ग्राम प्रधान रामदेव सहानी पर प्रधानमंत्री आवास दिलाने के नाम पर 20 हजार रुपये रिश्वत लेने कआ आरोप लगाया। उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि आवासीय योजना का लाभ नहीं मिलने पर प्रधान रुपये वापस नहीं कर रहे हैं। इस पर डीएम ने परियोजना निदेशक राजकरन पाल को आरोपों की जांच के निर्देश दिए। जांच में आरोप सही मिलने पर डीएम ने तत्काल किसमती से तहरीर लेकर ग्राम प्रधान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके अलावा परसामलिक थाना क्षेत्र के जिगनियहवां निवासी सुनीता पत्नी रामअवध ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री आवास योजना की किस्त उसके खाते की बजाय कुछ लोगों ने साजिश कर उसी नाम की गांव की ही दूसरी महिला सुनीता के खाते में भेज दी गई है। इस पर डीएम ने पीडी एवं बीडीओ को मामले की जांच करने एवं ग्राम पंचायत अधिकारी कौशलेंद्र कुशवाहा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने के निर्देश दिए। इनके अलावा पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के मानिक तालाब गांव के जगरनाथ ने गांव के रामसुभग, रामरतन व केदार पर चकरोड की जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाया। इस पर डीएम ने एसडीएम नौतनवां को कानूनगो के खिलाफ प्रतिकूल प्रविष्टि दर्ज करने की हिदायत दी।
विज्ञापन

एसपी रोहित सिंह सजवान ने भी लोगों की शिकायतें सुनकर निस्तारण के निर्देश दिए। इस दौरान सीडीओ राम सिंहासन प्रेम, एसडीएम मदन कुमार, सीएमओ क्षमा शंकर पांडेय, डीएसओ गौरीशंकर शुक्ल, सीओ धर्मेन्द्र कुमार यादव, तहसीलदार नरेश चंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed