फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   डिजिटल वालंटियर रखेंगे अपराध पर नजर

डिजिटल वालंटियर रखेंगे अपराध पर नजर

Mon, 10 Sep 2018 12:00 AM IST
Updated Mon, 10 Sep 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
डिजिटल वालंटियर रखेंगे अपराध पर नजर
Crime

विज्ञापन

महराजगंज। पुलिस ग्राउंड लेबल पर नेटर्वक दुरूस्त करने के प्रयास में जुटी है। अब पुलिस के साथ क्षेत्र में हो रही हलचल की निगरानी डिजिटल वालंटियर भी करेंगे। इसके लिए हर थाना व कोतवाली में व्हाट्सएप ग्रुप बनाए जा रहे हैं। इससे जुड़े लोग क्षेत्र की गतिविधियों की जानकारी ग्रुप पर भेजेंगे। इस ग्रुप से जुड़ने वाले लोगों को डिजिटल वालंटियर नाम दिया गया है। यह वालंटियर गोपनीय सूचनाएं इलाके के थानेदार को पर्सनल चैट बॉक्स पर देंगे। इससे पुलिस का नेटवर्क मजबूत होगा। सोशल मीडिया के जरिये पुलिस क्राइम कंट्रोल की योजना बना रही है। थाना क्षेत्रों में रहने वाले रिटायर्ड फौजी, ग्राम प्रधान,व्यापारी समेत समाजसेवियों को डिजिटल वालंटियर का तमगा मिलेगा। थाना व कोतवाली स्तर पर ग्रुप बनना शुरू हो गए हैं। इस ग्रुप का एडमिन पुलिस उपाधीक्षक, इंस्पेक्टर व थानाध्यक्ष को बनाया गया है।

एएसपी आशुतोष शुक्ल ने बताया कि कई थानों पर व्हाट्सएस ग्रुप बन भी गए हैं। इससे पुलिस को सूचनाएं मिलने में आसानी होगी। एक ग्रुप में 250 लोग तक शामिल हो सकते हैं। इससे सूचना तंत्र मजबूत होगा और अपराध नियंत्रण में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed