फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Wanted man with 20,000 reward on his head arrested in POCSO Act case.

Meerut News: पॉक्सो एक्ट में वांछित 20 हजार का इनामी गिरफ्तार

Mon, 14 Sep 2026 09:40 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 09:40 PM IST
विज्ञापन
Wanted man with 20,000 reward on his head arrested in POCSO Act case.
आरोपी ने 11 वर्षीय बच्ची के साथ किया था दुष्कर्म
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। लिसाड़ीगेट थाना पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित चल रहे 20 हजार रुपये के इनामी पिलोखड़ी पुल निवासी फैजान को विकासपुरी बिजलीघर के पास से रविवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने 11 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म किया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।

लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी पीड़िता पिता ने 11 अगस्त को थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया था कि उसकी करीब 11 वर्षीय बेटी को आरोपी फैजान ने बहन के बहाने अपने घर बुलाया था। वहां उसके साथ अश्लील हरकत की थी। बच्ची ने आरोपी की हरकतों का विरोध किया था। विरोध करने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी थी। घटना के बाद आरोपी मौके से भाग गया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने फैजान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली थी। मामले में पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की, लेकिन वह गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहा था। पुलिस ने आरोपी पर 20 हजार का इनाम घोषित किया था। रविवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। सीओ कोतवाली संग्राम सिंह ने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed