{"_id":"577eabf84f1c1be6567faf81","slug":"6-injured-due-to-electric-wire-broaken","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली का तार िगरने से 6 झुलसे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिजली का तार िगरने से 6 झुलसे
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jul 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
करंट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अड्डा बाजार/ रतनपुर। बैजनाथपुर उर्फ चरका में बृहस्पतिवार की रात करीब 8 बजे हाईटेंशन तार टूटकर गिर गया। पुल पर बैठे छह लोग गंभीर रूप से झुलस गए। इनमें दो लोगों की हालत ज्यादा गंभीर बताई जा रही है। उन्हें मेडिकल कालेज रेफर किया गया है।
नौतनवां थाना क्षेत्र के बैजनाथपुर उर्फ चरका निवासी छह लोग शाम के समय टहलने के लिए निकले थे। टहलकर वापस लौटे तो गांव की पुलिया पर लगभग आठ बजे तक बैठे रह गए। इस दौरान बिजली आई। बताया जा रहा है कि पुल के ऊपर से होकर गांव में सप्लाई दी गई है। तभी हाई वोल्टेज होने से बिजली का तार कटकर गिर गया।
गांव के रामसेवक चौधरी निवासी चड़लहां, रजायन चौधरी, परशुराम चौधरी, कृष्ण मोहन यादव, हीरा चौधरी तथा खूशबू निवासी बैजनाथपुर उर्फ चरका सभी गंभीर रुप से झुलस गए। संयोग था कि तार गिरते ही बिजली कट गई नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। आनन फानन में सभी को एंबुलेंस से लक्ष्मीपुर सीएचसी ले जा गया।
विज्ञापन
रामसेवक चौधरी और रजायन चौधरी की हालत देेखते हुए डाक्टरों ने मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। बचे लोगों का प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि रामसेवक चौधरी एक का हाथ भी अलग हो गया है। सूचना पाकर नौतनवां थानाध्यक्ष रामायण यादव मौके पर पहुंचे।