{"_id":"5cd1dd87bdec22077654dd77","slug":"51557257607-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घरेलू कलह से तंग आकर महिला ने जान देने की कोशिश की","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
घरेलू कलह से तंग आकर महिला ने जान देने की कोशिश की
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घरेलू कलह से तंग महिला ने की जान देने की कोशिश
ससुर एवं पति पर लगाया गंभीर आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
निचलौल। कस्बे के कोर्ट वार्ड में एक महिला ने मंगलवार को सुबह करीब सात बजे घरेलू विवाद से परेशान होकर शरीर पर मिट्टी का तेल डालकर आत्मदाह की कोशिश की। पड़ोसियों ने महिला को किसी तरह से बचाकर डायल 100 पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस पीड़ित महिला समेत उसके पति व ससुर को थाने ले आई। जहां तीनों में सुलह समझौता कराने के बाद उन्हें घर भेज दिया गया।
महिला का आरोप था कि ससुर की नीयत में खोट है। बात करने का तरीका भी ठीक नहीं है। जिसका विरोध करने पर ससुर, पति के साथ मिलकर आए दिन प्रताड़ित करते हैं। वहीं ससुर व पति इस आरोप को निराधार बताया। कहा कि महिला अलग रहने की बात को लेकर हमेशा विवाद करती है। पिता से अलग न होने पर आत्महत्या कर फंसाने कि धमकी देने लगी। इस संबंध में इंस्पेक्टर गजेंद्र राय ने बताया कि मिट्टी का तेल डालकर आत्महत्या करने की सूचना पर पहुंची डायल 100 पुलिस महिला व उसके पति तथा ससुर का थाने ने आई। जहां काफी देर तक समझाने के बाद तीनों में समझौता कराया गया। इसके बाद उन्हें घर भेज दिया गया।