फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   गिरफ्तार हुआ फ्रांस का नागरिक भेजा गया जेल

गिरफ्तार हुआ फ्रांस का नागरिक भेजा गया जेल

Wed, 22 Nov 2017 06:54 PM IST
Updated Wed, 22 Nov 2017 06:54 PM IST
विज्ञापन
गिरफ्तार हुआ फ्रांस का नागरिक भेजा गया जेल
महराजगंज। सोनौली सीमा पर मंगलवार की रात इमिग्रेशन अधिकारियों ने भारत से नेपाल में घुसपैठ कर रहे एक विदेशी नागरिक को दबोच लिया। पकड़ा गया विदेशी नागरिक थिबोल्ट माइकल फ्रांस का रहने वाला है। वह 2011 से ही भारत के कई बड़े शहरों में बिना वीजा और पासपोर्ट के रह रहा था। पुलिस ने आव्रजन अधिकारियों की तहरीर पर उसे बुधवार को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

मंगलवार की रात इमिग्रेशन अधिकारी सोनौली बस डिपो में यात्रियों की जांच कर रहे थे। उसी दौरान एक संदिग्ध विदेशी नागरिक बस से उतर कर नेपाल जा रहा था। उसेे रोक कर जब पूछताछ की गई तो पता चला कि उसके पास न तो पासपोर्ट है और न ही वीजा है। जिसे इमिग्रेशन अधिकारियों गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने बताया कि वह 2011 में छह महीने के बीजा पर भारत आया था, फिर वापस नहीं गया। भारत के कर्नाटक और बंग्लुरू में कई साल रहा है। अब चोरी छिपे नेपाल जा रहा था। पूछताछ के बाद उसे सोनौली कोतवाली पुलिस को सौंप दिया गया। कोतवाल बृजेश कुमार सिंह ने बताया की पकड़े गए फ्रांसीसी नागरिक के खिलाफ 14 विदेशी विषयक अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed