फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   तीन लूट की घटनाओं का खुलासा दो आरोपी गिरफ्तार

तीन लूट की घटनाओं का पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार

Sat, 20 Apr 2019 12:02 AM IST
Maharajganj Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sat, 20 Apr 2019 12:02 AM IST
विज्ञापन
तीन लूट की घटनाओं का खुलासा दो आरोपी गिरफ्तार
दो कट्टा, कारतूस, 21 हजार नकद बरामद - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। जिले में तीन स्थानों पर हुई लूट की घटनाओं में शामिल दो आरोपियों को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पकड़े गए आरोपी के पास से दो कट्टा, कारतूस के साथ 21 हजार रुपये बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन

एसपी रोहित सिंह सजवान ने बताया कि जनवरी में गैस गोदाम पर लूट की घटना हुई थी। शुक्रवार को मुखबिर के माध्यम से पता चला कि आरोपी हडहवां टोल प्लाजा पर किसी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहा है। पुलिस टोल प्लाजा के पास पहुंची तो आरोपी भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया। पूछताछ में एक आरोपियों ने अपना नाम अजय यादव निवासी जुनर्मी टोला करमहां थाना बृजमनगंज बताया गया। उसके पास से एक कट्टा, कारतूस, 10800 रुपये बरामद किए गए। दूसरे ने अपना नाम सुधीर पटेल निवासी फरेंदा खुर्द बताया। उसके पास से एक कट्टा, कारतूस और 10200 रुपये बरामद किए गए। दोनों ने बताया कि दो अन्य साथियों के साथ मिलकर आनंदनगर के गैस गोदाम में लूट को अंजाम दिया था। 10 फरवरी को 2019 को पनियरा में 50000 रुपये की लूट और 6 फरवरी को सेंट्रल बैंक के पास से एक महिला से 20000 रुपये की छिनताई हुई थी। उन्होंने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed