फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   बदमाश युवक को गोली मारकर फरार

बदमाश युवक को गोली मारकर फरार

Wed, 28 Nov 2018 12:53 AM IST
Updated Wed, 28 Nov 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
बदमाश युवक को गोली मारकर फरार
बदमाश युवक को गोली मारकर फरार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गांगी बाजार। पनियरा थाना के राजमंदिर क्षेत्र में मंगलवार को दोपहर में हुई गोलीबारी की घटना से भगदड़ मच गई। हमलावर एक युवक को गोली मार कर फरार हो गए। दाएं हाथ में गोली लगने से गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पनियरा ले जाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस हमलावरों की तलाश में जुट गई।

ग्राम सभा राजमंदिर निवासी राजन मिश्रा अपने गांव के दक्षिण स्थित खेत में बुआई करवा रहे थे। इसी दौरान चार पहिया वाहन से कुछ लोग वहां पहुंचे और राजन से बातचीत करने लगे। लोगों के मुताबिक चार पहिया वाहन से आए लोग गोरखपुर में प्रापर्टी डिलिंग का काम करने वाले राजन से जमीन के मसले पर बात कर रहे थे। बातचीत के बाद दौरान ही एक व्यक्ति ने फायर कर दिया। जिससे राजन के दाहिने हाथ में गोली लग गई। इसके बाद हमलावर गाड़ी में बैठकर फरार हो गए। हमले में गंभीर रूप से घायल राजन किसी तरह भागकर गांव में आए। उन्हें लोगों की मदद से प्राथमिकी स्वास्थ्य केंद्र पनियरा इलाज के लिए ले जाया गया। यहां से चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हमले की जानकारी मिलने पर घटना स्थल पर सीओ सदर देवेंद्र कुमार, सदर कोतवाल रामदवन मौर्या, पनियरा एसओ राजप्रकाश सिंह मौके पर पहुंचे और हमलावरों की तलाश में जुट गए। एसओ पनियरा राजप्रकाश सिंह ने बताया कि इस मामले की जांच की जा रही है। हमलावर जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed