फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   पानी की तेज धार में बहे तीन किशोरियों की मौत

पानी की तेज धार में बहे तीन किशोरियों की मौत

Fri, 18 Aug 2017 12:46 AM IST
Updated Fri, 18 Aug 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
पानी की तेज धार में बहे तीन किशोरियों की मौत
ममहराजगंज/लेहड़ा। बृजमनगंज थाना क्षेत्र के बनहां घाट के पास टूटे बंधे के चलते पानी की तेज धार में तीन किशोरियां बह गईं। कुछ दूरी पर उनकी लाश पाई गई।
विज्ञापन

गुरुवार दोपहर 12 बजे बृजमनगंज थाना क्षेत्र के हाताबेला हरैया टोला टिहुलवां गांव के जगदीश की पुत्री अनिता (15), सुखारी की पुत्री किरन (14) और पूनम (12) पुत्री राजू की एक साथ लेदवा चौराहे पर कुछ सामान खरीदने आई थी। लौटते समय लेदवां-टिहुलवां रोड पर तीन फीट पानी बह रहा था। अनुमान के विपरीत तेज बहाव से तीनों उसकी चपेट में आ गईं। इन्हें बहता देख गांव के कुछ लोग बचाने के लिए दौड़े। रोड से थोड़ी दूरी पर इन तीनों को गड्ढे में पाई गई। गांव के लोग इन्हें सीएचसी बृजमनगंज ले आए। तीनों को डॉक्टरों नेे मृत घोषित कर कर दिया। अस्पताल पहुंचे घरवालों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया।
घर से गायब किशोर की डूबने की आशंका
बरगदवां। चार दिन से गायब बरगदवां टोला बरैठवां निवासी सत्यनरायण नायक के 15 वर्षीय पुत्र मिंटू नायक का कोई सुराग नहीं मिला तो घर वालों ने बरगदवां पुलिस को तहरीर दी है। गांव के लोगों ने समीप में एक पोखरे में डूबने की आशंका जताई है। थानाध्यक्ष अनिल कुमार का कहना है कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

प्रधान ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
मिठौरा। सेमरा में बृहस्पतिवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का डोल नहीं घूमा पाने से नाराज गांव वालों ने शिव मंदिर पर डोल की तेरही कर दी। ग्राम प्रधान गिरिजेश यादव ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। उन्होंने कहा है कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का डोल हर साल पूरे गांव में घुमाया जाता है। इस बार प्रशासन की सख्ती के कारण डोल नहीं घुमाया गया। लोगों ने कहा कि मोहर्रम से पहले समस्या का समाधान नहीं किया गया तो ग्राम सभा में ताजिया भ्ज्ञी नहीं घुमाने देंगे। इस अवसर पर ओमप्रकाश, रामसरन, दिलीप गुप्ता, बन्हू, पारस, ओमप्रकाश आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवक के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज
पनियरा। बीती रात रजौड़ा कला के पास हादसे में किशोरी की मौत के मामले में बभनौली निवासी संतोष पुत्र मुंद्रिका के खिलाफ गुरुवार को अपहरण समेत अन्य धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

रजौडा कला निवासी खुशबू (17) और ग्राम सभा बभनौली निवासी संतोष बीती रात बाइक से कहीं जा रहे थे। रजौड़ा कला गांव के बाहर पुलिया में बाइक टकरा गई। घायल खुशबू की मौत हो गई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ ओपी चौहान ने बताया कि मृतका की माता चंद्रावती की तहरीर पी युवक के खिलाफ अपहरण समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed