फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   प्रेमिका से शादी से इंकार पर प्रेमी ने खुद को लगाई आग

प्रेमिका से शादी से इंकार पर प्रेमी ने खुद को लगाई आग

Fri, 21 Jul 2017 12:42 AM IST
Updated Fri, 21 Jul 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
प्रेमिका से शादी से इंकार पर प्रेमी ने खुद को लगाई आग
सिसवा बाजार। कस्बे के वार्ड नंबर एक जैनी छपरा निवासी 21 वर्षीय युवक ने बीती रात लगभग साढ़े दस बजे अपने ऊपर मिट्टी तेल गिरा कर खुद को आग के हवाले कर लिया। उसकी चीख-पुकार सुन परिवार वालों ने आग बुझाई और उसे लेकर पीएचसी पहुंचे। गंभीर रूप से झुलसे युवक की स्थिति नाजुक देख चिकित्सकों ने उसे गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन

जैनी छपरा मुहल्ला निवासी सुबाष प्रसाद के पुत्र छोटे का कुछ वर्षों से एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसे लेकर परिवार वालों से छोटे का अक्सर विवाद होता रहता था। बताया गया कि बुधवार को भी नोकझोंक हुई। छोटे रात करीब साढ़े दस बजे कस्बे से लौट कर घर आया। परिवार वालों ने भोजन करने के लिए कहा लेकिन उसने मना कर दिया। उसके बाद पिता सुबाष ने छोटे को काफी समझाया लेकिन उसने एक न सुनी और पिता से अपनी प्रेमिका से शादी की जिद पर अड़ गया। लेकिन पिता ने शादी से इन्कार कर दिया। इसको लेकर विवाद बढ़ गया और आवेश में आकर छोटे ने घर में रखा मिट्टी तेल अपने ऊपर गिराकर आग लगा ली। आग लगते ही चीखते-चिल्लाते हुए छोटे घर से बाहर की ओर भगा। परिवार वालों ने किसी तरह आग बुझाई और छोटे को लेकर पीएचसी पर पहुंचे जहां प्राथमिक उपचार के पश्चात छोटे की स्थिति नाजुक देख चिकित्सकों ने गोरखपुर मेडिकल कालेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed