{"_id":"5c06cc85bdec224163422564","slug":"31543949445-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फालोअप--फरेंदा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फालोअप--फरेंदा
Updated Wed, 05 Dec 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानूनगो, लेखपाल पर हमला करने के आरोपी गिरफ्तार
सोमवार को पैमाइश करने पहुंचे राजस्वकर्मियों पर हुआ था हमला
अमर उजाला ब्यूरो
फरेंदा। महदेवा दूबे में सोमवार को दिन में पैमाइश करने गए कानूनगो व लेखपाल पर हमला करने के आरोपी चारो युवकों को मंगलवार को पुलिस ने महदेवा चौराहे से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोप है कि चारो युवकों ने कानूनगों व लेखपाल के साथ अभद्रता करते हुए सरकारी काम में बाधा पहुंचाने व जान से मारने की धमकी दी थी। पुलिस लेखपाल की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही थी।
हल्का लेखपाल प्रियंका पटेल के साथ एक अन्य लेखपाल सोनालिका प्रसाद व कानूनगो रामनेवास उपाध्याय सोमवार को दिन में दो बजे के करीब महदेवा दूबे गांव में जमीन की पैमाइश के लिए गए थे। आरोप है कि राजस्वकर्मी महदेवा दूबे चौराहे पर पहुंच कर एक दुकान पर बैठ कर चाय पी रहे थे कि गांव के चार युवक पहुंचे और कानूनगो व लेखपाल के साथ अभद्र व्यवहार कर अपशब्दों का प्रयोग करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे। आरोप है कि युवकों ने राजस्वकर्मियों के पास मौजूद अभिलेख भी फाड़ दिए और कानूनगो को मारपीट कर घायल कर दिया। जिसकी सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस राजस्व कर्मियो को अभिरक्षा में थाने ले आई। इस संबंध में एसओ सत्येंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि लेखपाल की तहरीर पर चार युवकों विनय, राजेंद्र, अवधेश व दिवेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोपियों को मंगलवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।