{"_id":"6afdf5cc976f73951f0e01b8","slug":"the-body-of-a-buried-dog-was-exhumed-after-19-days-and-a-post-mortem-was-conducted-azamgarh-news-c-258-1-svns1002-160743-2026-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: दफनाए गए कुत्ते का शव 19 दिन बाद निकलवाकर कराया पोस्टमार्टम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: दफनाए गए कुत्ते का शव 19 दिन बाद निकलवाकर कराया पोस्टमार्टम
विज्ञापन
जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के नुरुद्दीनपुर गांव में पुलिस और पशु चिकित्सकों की मौजूदगी में कब्र खो
कुत्ते के दफनाए गए शव को पुलिस ने 19 दिन बाद बुधवार को निकलवाकर पोस्टमार्टम कराया। हालांकि शव गल चुका था। इस कारण मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के नुरुद्दीनपुर गांव में पालतू कुत्ते को पीटकर मार डालने के मामले में यह कार्रवाई की गई।
पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. ओमप्रकाश आनंद, डॉ. उपेंद्र कुमार और डॉ. बीएल यादव की टीम नुरुद्दीनपुर गांव पहुंची। प्राथमिकी की जांच कर रहे उपनिरीक्षक संतोष कुमार सिंह की मौजूदगी में कुत्ते का शव निकाला गया।
डॉ. ओमप्रकाश आनंद ने बताया कि कुत्ते को दफन किए हुए 19 दिन हो चुके थे। इस वजह से उसका शरीर गल चुका था। ऐसे में मौत का स्पष्ट कारण पता नहीं चल सका। पोस्टमार्टम रिपोर्ट तैयार कर पुलिस को सौंपी जाएगी।
विज्ञापन
गांव निवासी शोएब का आरोप है कि 30 अक्तूबर 2026 की शाम करीब 6:30 बजे उनके कुत्ते को गांव के ही अब्दुल वहाब, महताब और अब्दुल रब ने पीटकर मार डाला था। विरोध करने पर आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी थी। पीड़ित ने 10 नवंबर को पुलिस को तहरीर दी थी। इसके आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि घटना से जुड़ा वीडियो भी उपलब्ध है। उसी के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।