{"_id":"6afdf4a1c9ed96587d0cb1da","slug":"erase-your-personal-data-before-selling-your-old-mobile-phone-it-could-otherwise-become-a-means-for-cyber-fraud-hisar-news-c-21-hsr1020-994780-2026-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: पुराना मोबाइल बेचने से पहले मिटा दें निजी डाटा, साइबर ठगी का बन सकता है जरिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: पुराना मोबाइल बेचने से पहले मिटा दें निजी डाटा, साइबर ठगी का बन सकता है जरिया
Thu, 19 Nov 2026 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Thu, 19 Nov 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
हांसी। पुराने और सेकेंड हैंड मोबाइल फोन की खरीद-फरोख्त में जरा सी लापरवाही आपकी निजी जानकारी साइबर अपराधियों तक पहुंचा सकती है। मोबाइल के मदरबोर्ड, स्टोरेज चिप और अन्य तकनीकी उपकरणों के जरिए फोटो, दस्तावेज, आधार संबंधी जानकारी और निजी डेटा का दुरुपयोग कर साइबर ठगी की जा सकती है।
इसे देखते हुए पुलिस अधीक्षक हांसी विनोद कुमार (आईपीएस) ने आमजन के लिए एडवाइजरी जारी कर मोबाइल खरीदने और बेचने में विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। एसपी ने कहा कि साइबर अपराधी ठगी के नए-नए तरीके अपना रहे हैं। ऐसे में छोटी सी लापरवाही भी निजी जानकारी गलत हाथों में पहुंचा सकती है। उन्होंने मोबाइल दुकानदारों, रिपेयरिंग सेंटर संचालकों और कबाड़ विक्रेताओं से खरीद-फरोख्त का उचित रिकॉर्ड रखने तथा संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पुलिस को देने की अपील की।
मोबाइल खरीदने-बेचने में बरतें समय यह सावधानियां बरते
-बिना बिल और वैध पहचान के मोबाइल न खरीदें और न बेचें।
-मोबाइल बेचने से पहले फोटो, वीडियो, संपर्क नंबर, बैंकिंग जानकारी सहित निजी डेटा सुरक्षित तरीके से डिलीट करें।
-फैक्टरी रिसेट करने के साथ ई-मेल, क्लाउड और अन्य व्यक्तिगत अकाउंट भी हटा दें।
-मोबाइल के मदरबोर्ड, स्टोरेज चिप और अन्य पार्ट्स अनजान व्यक्तियों या कबाड़ विक्रेताओं को न बेचें।
-मोबाइल दुकानदार और रिपेयरिंग सेंटर संचालक प्रत्येक फोन का रिकॉर्ड रखें तथा खरीदार और विक्रेता की पहचान सुनिश्चित करें।
-संदिग्ध व्यक्ति, दुकान या अवैध खरीद-फरोख्त की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।