{"_id":"6afdf4ba00c49c64d1076ac4","slug":"346-young-people-participated-in-the-job-fair-five-got-offer-letters-jaunpur-news-c-193-1-svns1023-167104-2026-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: रोजगार मेले में 346 युवकों ने लिया हिस्सा, पांच को मिले ऑफर लेटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: रोजगार मेले में 346 युवकों ने लिया हिस्सा, पांच को मिले ऑफर लेटर
मछलीशहर में आयोजित रोजगार मेले में ऑफर जिलाध्यक्ष के हाथ से ऑफर लेटर प्राप्त करने वाले युवक
Link Copied
मछलीशहर। फौजदार इंटर कॉलेज में आयोजित रोजगार मेले में 346 युवकों ने हिस्सा लिया। मेले में 20 कंपनियों ने स्टॉल लगाकर अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया। इनमें से 182 युवकों को शॉर्टलिस्ट किया गया, जबकि पांच को ऑफर लेटर दिया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष अजय सिंह ने चयनित युवकों को ऑफर लेटर सौंपा। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि योगी सरकार ने साढ़े नौ लाख युवाओं को पारदर्शी तरीके से सरकारी नौकरी दी है। उन्होंने कहा कि सरकारी नौकरियों के अवसर सीमित होने के बीच सरकार रोजगार मेले के माध्यम से निजी कंपनियों में भी युवाओं को रोजगार उपलब्ध करा रही है। जिला सेवायोजन अधिकारी जयप्रकाश पासवान ने कहा कि सरकार रोजगार मेले के जरिये युवाओं को नौकरी पाने का मंच उपलब्ध करा रही है। यहां अभ्यर्थी अपनी योग्यता के अनुसार रोजगार हासिल कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें भटकने की जरूरत नहीं है। इस दौरान किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजेश सिंह, मंडल अध्यक्ष हरिओम गुप्ता, पूर्व मंडल अध्यक्ष मनोज जायसवाल, संतोष जायसवाल, नितेश जायसवाल, विद्यालय प्रबंधक अजय यादव, प्रधानाचार्य राजेश दुबे और सेवायोजन कार्यालय के कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।