फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   संदिग्ध अवस्था में अज्ञात बुजुर्ग की झाड़ी में मिली लाश

संदिग्ध अवस्था में अज्ञात बुजुर्ग की झाड़ी में मिली लाश

Tue, 09 Oct 2018 12:23 AM IST
Updated Tue, 09 Oct 2018 12:23 AM IST
विज्ञापन
संदिग्ध अवस्था में अज्ञात बुजुर्ग की झाड़ी में मिली लाश
झाड़ी में मिला बुजुर्ग का शव
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
निचलौल। उपनगर के मधवलिया रोड स्थित नवीन मंडी समिति बाउंड्रीवॉल के अंदर झाड़ी में सोमवार की दोपहर में बुजुर्ग का शव मिला। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। आरोपियों ने बुजुर्ग का शव छिपाने के उद्देश्य शव को झाड़ी में रखकर पत्तों से ढक दिया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

स्थानीय लोगों ने बताया कि गिट्टी-बालू की एक दुकान के पीछे परती भूमि पर कुछ बच्चे दोपहर में बकरी चरा रहे थे। बकरियों को चारा खाने के लिए छोड़कर बच्चे नवीन मंडी समिति में झाड़ियों के बीच लुकाछिपी खेलने लगे। इस दौरान कुछ बच्चों ने झाड़ियों के बीच पत्तों के नीचे छिपाकर रखे गए एक बुजुर्ग का शव देखकर आसपास के लोगों को जानकारी दी। इंस्पेक्टर हरेंद्र मिश्रा ने बताया कि झाड़ियों के बीच पत्तों के नीचे छिपाया हुआ शव बरामद हुआ है। शव का रंग हल्का पीला हो गया। फिलहाल शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed