{"_id":"5b4654e24f1c1b77468b5fc4","slug":"31531335906-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां बाप की डांट से नाराज युवती ने की आत्महत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मां बाप की डांट से नाराज युवती ने की आत्महत्या
Updated Thu, 12 Jul 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माता-पिता की डांट से क्षुब्ध युवती ने की खुदकुशी
-घटना के समय खेत में धान की रोपाई करने गए थे घर के लोग
अमर उजाला ब्यूरो
परतावल। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के लखिमा की रहने वाली एक युवती ने माता-पिता की फटकार से क्षुब्ध होकर बुधवार को फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना के समय परिवार के लोग धान की रोपाई करने गए थे।
खेत से घर लौटने पर परिजनों ने युवती को फंदे पर लटकते देखा। वे तत्काल उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल ले गये, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार लखिमा गांव के रहने वाले ब्रह्मानंद और उनकी पत्नी ने अपनी बेटी नीतू (18) को किसी बात को लेकर फटकार लगाई थी। यह बात नीतू को नागवार गुजरी। बुधवार को परिवार के सभी लोग धान की रोपाई करने चले गए। इसी दौरान युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। ब्रह्मानंद ने बताया कि उन्होंने बेटी को मोबाइल का प्रयोग कम करने के लिए समझाया था। यह बात उसे नागवार लगी। यह पता नहीं था कि डांटने पर वह ऐसा कदम उठा लेगी। परतावल चौकी प्रभारी लवकुश यादव ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।