फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   303 boxes apple caught

दो जगह से 303 पेटी चाइनीज सेब बरामद

Mon, 06 Mar 2017 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूराे
अमर उजाला ब्यूराे Updated Mon, 06 Mar 2017 12:37 AM IST
विज्ञापन
303 boxes apple caught
apple orchard
परसा मलिक। नेपाल भारत सरहद से चाइनीज सेब व सुपारी की तस्करी चरम पर है। शनिवार की रात दो स्थानों से 303 पेटी चाइनीज सेब बरामद किए गए। ठूठीबारी कोतवाली के राजाबारी का टोला नौड़िहवा से एसएसबी बीओपी ठूठीबारी ने तस्करी के जरिए ट्रैक्टर-ट्राली पर लदी 130 पेटी चाइनीज सेब बरामद किया।
विज्ञापन


शितलापुर एसएसबी के जवानों ने लक्ष्मीपुर खुर्द नो मेंस लैंड की ओर पिकअप आती दिखाई दी। जवानों ने रोक कर तलाशी ली तो उसमें 173 पेटी चाइनीज सेब मिले। जवानों ने उसे निचलौल कस्टम को सुपुर्द कर दिया। कुछ दिन पहले बैलगाड़ी लदे सुपाड़ी को भी एसएसबी ने भारतीय सीमा में पकड़ कस्टम को सौंपा था। 
विज्ञापन


बताते चलें कि कुछ माह पहले भी एसएसबी के बरगदवा पुलिस ने चकरार व अशोगवा के रास्ते नेपाल से लाए गए सेब पिकअप सहित पकड़ा था। इस बरामदगी में दो तस्कर भी पकड़े गए थे। सामान व वाहन सहित पकड़े गए तस्कर भी चालन भेजे गए थे। लेकिन कम लागत में अधिक मुनाफा कमाने की लत सेब तस्करी को बढ़ावा दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन दिनों चर्चाओं का बाजार गर्म है कि ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के राजाबारी और लक्ष्मीपुर खुर्द तस्करों के लिए सेफ जोन बना हुआ है। यहां से हर रोज अवैध तस्करी का सामान पार किया जा रहा है।  इस संबंध में सहायक कस्टम आयुक्त नौतनवां मधुकर आनंद ने बताया कि तस्करी पर अंकुश लगाया जा रहा है। बरामदगी जारी है किसी भी सूरत में तस्करी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed