फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   फालोअप---युवक के हत्या

फालोअप---युवक के हत्या

Thu, 25 Apr 2019 12:27 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Apr 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
फालोअप---युवक के हत्या
युवक की हत्या के मामले में पुलिस के खाली हाथ
विज्ञापन

24 घंटे बाद भी शिनाख्त नहीं हो सकी
पवह नाले के किनारे मिली थी युवक की लाश
अमर उजाला ब्यूरो
फरेंदा/लेहड़ा। दुर्गापुर ग्रामसभा के लेहड़ा देवी मंदिर के निकट पवह नाला के किनारे मंगलवार को पत्थर से कुचलकर कर फेंके गए शव की शिनाख्त चौबीस घंटे बाद भी नहीं हो पाई है। युवक कहां का है और यहां कैसे पहुंचा, इस मसले पर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चा हो रही है। शिनाख्त न हो पाने के कारण पुलिस के हाथ भी अब तक खाली हैं।

बृजमनगंज क्षेत्र के लेहड़ा देवी मंदिर के निकट पवह नाला के किनारे पत्थर से कुचलकर एक 25 वर्षीय युवक की लाश मिली थी। शव के पास बड़ा सा पत्थर पड़ा था, जिस पर खून लगे हुए थे। युवक काले रंग का टी शर्ट व क्रीम कलर का पैंट पहने हुए था। उसका सिर और चेहरा पत्थर से कुचल दिया गया था ताकि उसकी पहचान न हो सके। युवक के पैंट की जेब में चाभी व कुछ नकद रुपयों के अलावा कुछ भी नहीं मिला था। इससे युवक की शिनाख्त नहीं हो पा रही है। सूचना पर पहुंची फरेंदा व बृजमनगंज थाने की पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है लेकिन अभी तक कोई ठोस सबूत नहीं मिले हैं, जिससे हत्या में शामिल लोगों तक पहुंचा जा सके। इस संबंध में बृजमनगंज थानाध्यक्ष गिरजेश उपाध्याय ने बताया कि अभी युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। शिनाख्त के लिए शव अभी 72 घंटे तक पोस्टमार्टम हाउस में ही रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed