{"_id":"5b65f3174f1c1bed238b4afe","slug":"21533408023-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालत में विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध हालत में विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप
Updated Sun, 05 Aug 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप
मृतका के पिता ने कोतवाली में दी तहरीर
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। शनिवार को कोतवाली थाना क्षेत्र के बांसपास बैजौली टोला बेलहिया में विवाहिता घर में छत के कुंडे से लटकी हुई मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पिता ने ससुराल पक्ष पर बेटी की हत्या का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
बांसपार बैजौली टोली बेलहिया की रहने वाली ममता यादव (30) घर में छत के कुंडे से लककते हुए मिली। सुसराल वालों ने इसकी जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। रामपुरमीन निवासी मृतका के पिता फेकू यादव ने बताया कि बेटी की शादी 10 मई-2017 को बांसपार टोला बेलहिया के रणविजय से किया था। शादी के बाद सब कुछ ठीक रहा, लेकिन कुछ दिन बाद ही सुसराल पक्ष के लोग बेटी को प्रताड़ित करने लगे। 20 दिन पहले ही वह ससुराल गई थी। शनिवार को उसके मौत की सूचना मिली। घटना के बाद ससुराल पक्ष के लोग फरार हैं। कोतवाल रामदवन मौर्य ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत केकारणों की जानकारी हो सकेगी। मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।