फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   चार शवों की शिनाख्त को लेकर पुलिस हलकान

चार शवों की शिनाख्त को लेकर पुलिस हलकान

Mon, 11 Sep 2017 12:25 AM IST
Updated Mon, 11 Sep 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
चार शवों की शिनाख्त को लेकर पुलिस हलकान
लक्ष्मीपुर। पुरंदरपुर थाना के देवपुर चौराहा पर शुक्रवार को हुई हृदय विदारक मार्ग दुर्घटना में मौके पर ही आठ लोगो की मौत हो गई। जिसमे चार की शिनाख्त तो हो गई। लेकिन दो दिन बाद भी शेष चार शवों की शिनाख्त पुलिस के लिए चुनौती बन गई है। इसे लेकर पुरंदरपुर पुलिस लगातार नेपाल पुलिस से संपर्क बनाए हुए है। इसके बावजूद भी अभी तक मृतकों की पहचान नही हो सकी है। शुक्रवार को पुरंदरपुर थाना के देवपुर में एक टैंकर व कार की टक्कर में आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। कार चालक व तीन अन्य मृतक की शिनाख्त हो गई थी। लेकिन चार की शिनाख्त अभी भी नहीं हो सकी है। जिसे लेकर पुलिस हलकान है। चूंकि शिनाख्त हो चुके मृतक पड़ोसी मुल्क नेपाल के होने के चलते अन्य को भी नेपाल का होना माना जा रहा है। जिसे लेकर पुरंदरपुर पुलिस नेपाल पुलिस से लगातार संपर्क बनाए हुए है। पुलिस के मुताबिक वह शवों के शिनाख्त के लिए सोशल मीडिया का भी सहारा ले रही है। शिनाख्त न होने वालों में 2 व 4 वर्ष के दो बच्चे, 35 वर्ष की महिला तथा 40 वर्षीय शख्स का शव शामिल है।
विज्ञापन

एसओ पुरंदरपुर गिरिजेश उपाध्याय ने बताया कि शवों के पहचान के लिए नेपाल पुलिस से लगातार संपर्क किया जा रहा है। लेकिन अभी कोई सुराग नहीं मिल सका है। दुर्घटना में मृत चार शवों की शिनाख्त नहीं होने की दशा में शवों को पीएम हाउस में रखा गया है। चूंकि नियमानुसार शिनाख्त के लिए 72 घंटे का इंतजार करना होता है। जिस क्रम में पुलिस शिनाख्त के लिए हर संभव कोशिश कर रही है। लेकिन सोमवार को 72 घंटे भी बीत जाने पर भी यदि मृतकों की पहचान नहीं हो सकी तो पुलिस सोमवार को अगली कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

टैंकर चालक को पुलिस ने भेजा जेल
पुरंदरपुर। गोरखपुर सोनौली हाई-वे के गांव देवपुर में टैंकर व कार की टक्कर में आठ लोगों की घटना स्थल पर ही मौत के मामले में रविवार को टैंकर चालक श्यामलाल पुत्र रामबेलाश यादव निवासी कालावन थाना गौरीबाजार जिला देवरिया को पुलिस ने जेल भेज दिया। कार मालिक ने शुक्रवार को ही देर रात टैंकर चालक पर केस दर्ज कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed