{"_id":"59a0714b4f1c1b5d0c8b4af3","slug":"21503686987-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिसवा कस्बे में युवक की गोली मार कर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिसवा कस्बे में युवक की गोली मार कर हत्या
Updated Sat, 26 Aug 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज/कोठीभार। बीती रात दोस्त के साथ कसया से अपनी बहन की रिश्ते की बात कर लौट रहे युवक को बदमाशों ने सिसवा कस्बे में गोली मार दी। लोगों ने लहूलुहान हालत में युवक को सिसवा पीएचसी पहुंचाया। चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति देखते हुए उसे मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। गोरखपुर मेडिकल कालेज पहुंचते ही युवक की मौत हो गई।
कोठीभार थाना के सिसवा बाजार कस्बे के छावनी टोला निवासी 25 वर्षीय चंद्रशेखर मद्धेशिया उर्फ छोटू पुत्र महंत मद्धेशिया अपने मित्र गोपालनगर निवासी ईश्वर मद्धेशिया पुत्र रामबृक्ष के साथ कप्तानगंज रिश्तेदारी में अपनी बहन के लिए लड़का देख कर लौट रहे थे। बीती रात करीब 11:45 बजे उसका पीछा कर रहे बदमाशों ने सिसवा कस्बा स्थित प्रेम चित्र मंदिर सामने चंद्रशेखर मद्धेशिया गोली मार दी और फरार हो गए। सिसवा पीएचसी से गोरखपुर मेडिकल कालेज पहुंचते ही चंद्रशेखर की मौत हो गई। ईश्वर को भी हल्की चोटें आई हैं।
ईश्वर का कहना है की गुरुवार को छोटू के कहने पर वह उसकी बहन की शादी के लिए लड़का देखने कप्तानगंज गया था। वहां से लगभग 6 बजे कसया गए। वहां से 8 बजे से घर के लिए निकले। कप्तानगंज में शराब पी और फिर घर के लिए चल पड़े। घुघली पेट्रोल टंकी के पास से एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने पीछा कर बननी ढाला के पास ओवरटेक कर रोकने का प्रयास किया। खतरा भांप कर गाड़ी की गति बढ़ा दी और बरवां द्वारिका गांव के पास दुकान पर खड़े हो कर एक वृद्ध से बात करने लगे। उसी दौरान बदमाश सिसवा की ओर निकल गए। थोड़ी देर बाद हम लोग भी चल दिए। रास्ते में बदमाश कहीं नजर नहीं आए। करीब 11:45 बजे प्रेमचित्र मंदिर के पास बदमाश भी आ गए। अभी हम लोग कुछ समझ पाते, बदमाश गाड़ी से उतरे और चंद्रशेखर को गोली मार कर फरार हो गए।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह का कहना है कि मामले की छान बीन की जा रही है। घटना स्थल से लोडेड तमंचा और एक खोखा बरामद किया गया है। चंद्रशेषर के मित्र के अलावा एक अन्य से भी पूछताछ चल रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
पुलिस का कहना कि चंद्रशेखर उर्फ छोटू के मित्र ईश्वर का बार-बार बयान बदलना मामले पेंच खड़ा कर रहा है। घटना के समय दोनों पूरी तरह शराब के नशे में थे। बदमाश कसया से कभी कप्तानगंज तो कभी घुघली से पीछा करने की बात वह बता रहा है। ऐसा लग रहा है कि वह कुछ छिपाने की कोशिश कर रहा है। बरवां द्वारिका में वृद्ध से बात करने की बात भी गलत साबित हुई है।
पुलिस ने खंगाला सीसी टीवी फुटेज
युवक को गोली मारने की घटना प्रेमचित्र मंदिर रोड पर स्थित आरके इंटरप्राइजेज के करीब हुई थी। वहां दुकान में सीसी कैमरा लगा है। सुबह पुलिस ने सीसी टीवी फुटेज का बारीकी से निरीक्षण किया। दोनों बाइक सवारों की धुंधली तस्वीर नजर आ रही है। उसके बाद उस रोड पर जितने भी सीसी कैमरे लगे हैं, उन्हें खंगालने की पुलिस कोशिश कर रही है।
चंद्रशेखर पहचान गया था हत्यारों को
मृतक के चचेरा भाई दीपक का कहना है कि सिसवा पीएचसी से रेफर होने के बाद जब छोटू को मेडिकल कालेज ले जा रहे थे। तब वह होश में थे परंतु दर्द से कराह रहे थे। हत्यारे के बारे में पूछने पर बोल रहे थे कि अभी बता दूंगा। थोड़ा दर्द से आराम मिल जाने दो, पर वह अपनी बात पूरी नहीं कर पाए और दम तोड़ दिया।
बहन की शादी का अरमान रह गया अधूरा
कोठीभार। सिसवा नगर पंचायत के छावनी टोला निवासी महंत मद्धेशिया सिसवा इस्टेट चौराहे के पास किराने के दुकान चलाते थे। उनकी 6 संतानों में चार बेटी और दो बेटे हैं।ं बड़ा बेटा प्रदीप जन्मजात दिव्यांग है। महंत अपनी तीन बेटियों की शादी कर चुके थे। बाद में घर की माली हालत बिगड़ती देख छोटा बेटा चंद्रशेखर उर्फ छोटू मुंबई कमाने चला गया। दो वर्ष पूर्व पिता के देहांत के बाद दुकान संभालने में दिव्यांग भाई को दिक्कत होने लगी तो छोटू दुकान और घर की जिम्मेदारियां संभालने घर आ गया। बड़े भाई की शादी के बाद छोटी बहन के हाथ पीले करने के लिए लड़के की तलाश शुरू कर दी। छोटू अक्सर अपनी मां शांति देवी से कहता था कि मां देखना बहन की शादी में पिता की कमी का अहसास नहीं होने देंगे। इतनी धूमधाम से शादी होगी कि लोग याद करेंगे। गुरुवार को कसया में जिस लड़के को देखा था उसे पसंद भी आ गया था और रिश्ता पक्का करने के लिए जल्द ही आने की बात कह कर वह घर के लिए निकला था। पर उसे क्या पता था कि प्यारी बहन के वर की तलाश पूरी होने की खुशखबरी सुनाने घर नहीं लौट पाएगा। भाई की मौत की खबर के बाद से बहन शालू और मां की आंखें रो-रो कर पथरा चुकी हैं। इस उम्मीद में दरवाजे को देख रही हैं कि कहीं से घूम कर छोटू अभी आ जाएगा।
घटना का खुलासा न होने पर आंदोलन की चेतावनी
सिसवा बाजार। अखिल भारतीय मद्धेशीय वैश्य सभा के लोगों ने शुक्रवार को बैठक कर कस्बे के प्रेम चित्र मंदिर के पास छावनी टोला निवासी चंद्रशेखर मद्धेशिया की हत्या की कड़े शब्दों में निंदा की। पुलिस की कार्यशैली से नाराज लोगों ने 48 घंटे के अंदर घटना का पर्दाफाश करते हुए अभियुक्तों की गिरफ्तारी की मांग की। जल्द पर्दाफाश न होने पर वृहद आंदोलन की चेतावनी दी है।
अखिल भारतीय मद्देशीय वैश्य सभा के जिलाध्यक्ष रोशन मद्धेशिया ने कहा कि कस्बे की आबादी के बीचो-बीच हुई चंद्रशेखर मद्धेशिया की हत्या से पूरा नगर भयभीत व आहत है। पुलिस प्रशासन की उदासीनता के कारण नगर में आपराधिक घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। प्रशासन उस पर अंकुश लगाने के बजाय हाथ पर हाथ धरे बैठा है। पुलिस यदि 48 घंटे के भीतर हत्याकांड का पर्दाफाश करते हुए अभियुक्तों की गिरफ्तारी नहीं करती है तो नगर के व्यापारियों के सहयोग से वृहद आंदोलन किया जाएगा। इस अवसर पर वीरेंद्र मद्धेशिया, अमित मद्धेशिया, दीपक मद्धेशिया, रमेश मद्धेशिया गुड्डू कुमार, मनोज मद्धेशिया व राजू मद्धेशिया आदि मौजूद रहे।