{"_id":"5b8ed3d2867a5548733e332f","slug":"201536086994-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली गिरने से 12 लोग झूलसे, तमाम लोगों का पंखा, टीवी जला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिजली गिरने से 12 लोग झूलसे, तमाम लोगों का पंखा, टीवी जला
Updated Wed, 05 Sep 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
बिजली गिरने से 12 लोग झुलसे
- गंभीर रूप से घायल लोगों को अस्पताल में कराया गया है भर्ती
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। जिले में मंगलवार को बारिश के दौरान विभिन्न स्थानों पर बिजली गिरने से 12 लोग झुलस गए। गंभीर रूप से घायल लोगों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जबकि आंशिक रूप से घायल हुए लोगों को इलाज के बाद घर भेज दिया गया।
जानकारी के अनुसार श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के बड़हरा बरईपार गांव में सुबह आठ बजे बिजली गिरने से अनंतलाल, रीता देवी, विद्या देवी, काशी प्रसाद, नीतू, उर्मिला देवी और सीमा देवी गंभीर रूप से झुलस गईं। इन सभी का श्यामदेउरवा के एक नीजी अस्पताल में इलाज कराया गया। बिजली गिरने से लालजी चौधरी, राजकुमारी देवी, महेंद्र प्रसाद, दधिवल, काशी प्रसाद के घर के पंखे और टीवी जल गए। घुघली थाना क्षेत्र के हरखपुरा टोला हड़तोड़हिया में कल्लु गौतम और रंभावती देवी घर के बाहर बरामदे में बैठी थीं। बिजली गिरने से दोनो माहिलाएं घायल हो गईं। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। नगर में इंदिरा नगर मोहल्ले में भी बिजली गिरी। यहां से किसी तरह की अनहोनी की सूचना नहीं है।
चौक बाजार इलाके के ग्रामसभा सोनाड़ी खास हुमरहना निवासी प्रीति भी बिजली गिरने से एक महिला झुलस गई। आनन-फानन में परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए। लक्ष्मीपुर प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के मानिक तलाव गांव में सब्जी तोड़ने के दौरान राधेश्याम व शिवपूजन बिजली गिरने से गंभीर रूप से झुलस गए। इन दोनों को सीएचसी लक्ष्मीपुर में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
------------------
बारिश के दौरान गिरा पुराना मकान
महराजगंज। नगर में बारिश के दौरान सक्सेना नगर वार्ड में शांति देवी का घर गिर गया। लोगों ने बताया कि घर काफी पुराना था। हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। इसकी जानकारी होने पर नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल मौके पर पहुंचे। उन्होंने शांति देवी को सरकार की योजना के तहत लाभ दिलाने का आश्वासन दिया है।