फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Increased security of district jail after killing Munna Bajrangi in jail

जेल में मुन्ना बजरंगी की हत्या के बाद जिला जेल की बढ़ी सुरक्षा

Tue, 10 Jul 2018 12:23 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Updated Tue, 10 Jul 2018 12:23 AM IST
विज्ञापन
Increased security of district jail after killing Munna Bajrangi in jail
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। बागपत जेल में माफिया डान मुन्ना बजरंगी की हत्या के बाद से महराजगंज जिला कारागार की सुरक्षा और कड़ी कर दी गई है। कुख्यात अपराधियों के बैरेकों पर पुलिस की कड़ी नजर है। जेल प्रशासन घटना के बाद सर्तक हो गया है।
विज्ञापन

बागपत घटना के बाद जेल प्रशासन सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रूटीन जांच के अलावा विशेष जांच-पड़ताल भी गई। मौजूदा समय में जिला कारागार में 906 बंदी हैं। इसमें 103 महिला और 755 शामिल हैं। आठ कुख्यात अपराधी भी बंद हैं। ये हत्या, लूट, फिरौती जैसे संगीन अपराधों में सजा काट रहे हैं।
विज्ञापन

सोमवार को जेल प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार बंदियों के सभी बैरकों की जांच के अलावा वॉच टावर से विशेष निगरानी शुरू कर दी गई है। जेल में निरुद्ध कुख्यात बंदियों की प्रत्येक हलचल पर पैनी नजर रखी जा रही है। सुबह से लेकर शाम तक कई शिफ्ट में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। जिला जेल में कुख्यात अपराधी अंकित गुर्जर भी बंद है। इसके अलावा मुकेश यशपाल, अनिल दुजाना, सोनू सोमपाल ये सभी पश्चिम उत्तर प्रदेश के कुख्यात अपराधी हैं। पूर्वाचल का कुख्यात अपराधी रणविजय यादव भी जिला जेल में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेलर पीके सिंह ने बताया कि घटना के बाद सभी बैरेकों में विशेष जांच-पड़ताल की गई। सबकुछ ठीक ठाक है। मुलाकातियों पर भी कड़ी नजर रखी जा रही है। पेशी जाने वाले बंदियों को लेकर विशेष सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। बंदियों को जेल मैनुअल के मुताबिक सुविधा और सुरक्षा दी जा रही है। कुख्यात अपराधियों के बैरकों पर नजर रखने के लिए रात में विशेष सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed