{"_id":"58a9ebf44f1c1b815fd85f38","slug":"200-litre-wine-recovered","type":"story","status":"publish","title_hn":"छापे में 200 लीटर शराब पकड़ी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छापे में 200 लीटर शराब पकड़ी
अमर उजाला ब्यूराे
Updated Tue, 21 Feb 2017 05:48 PM IST
विज्ञापन
खुर्रमपुर में कच्ची शराब का लहन नष्ट करती आबकारी और पुलिस टीम।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरेंदा/पुरंदरपुर। विधान सभा चुनाव में खपाने के लिए धंधेबाज कच्ची शराब बनाने में जुट गए हैं। छापेमारी में कच्ची शराब की बरामदगी इसका प्रमाण माना जा रहा है। पुरंदरपुर पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने छापेमारी करके बड़े पैमाने पर कच्ची शराब और उसे बनाने के उपकरण बरामद कर दो धंधेबाजों के खिलाफ कार्रवाई की है।
आबकारी इंस्पेक्टर बसंत प्रसाद व पुरंदरपुर एसओ अनिल कुमार के साथ संयुक्त टीम ने क्षेत्र के खुर्रमपुर में छापेमारी कर 200 लीटर कच्ची शराब बरामद की और मौके पर ही 15 क्विंटल लहन नष्ट किया। पुलिस ने गांव के जालंधर और जयप्रकाश के खिलाफ आबकारी एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई की है।
इसी क्रम में बृजमनगंज क्षेत्र के कोमल चौराहा और बगौली में छापेमारी की गई। जहां से कच्ची शराब के साथ लहन बरामद पकड़ी गई। बसंत प्रसाद ने बताया कि कच्ची का धंधा क्षेत्र में जोरों पर है। समय-समय पर छापेमारी की जाती है। टीम में गेंदा सिंह, अरविंद त्रिपाठी, बृजगोपाल, दरोगा यादव, अनिल गौतम के साथ ओमप्रकाश यादव आदि रहे।