{"_id":"57795e114f1c1b297d7f9ee7","slug":"20-injured-in-bus-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार को बचाने में बस पलटी,20 घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक सवार को बचाने में बस पलटी,20 घायल
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jul 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
bus accident
- फोटो : amar ujala
ठूठीबारी। नवलपरासी के रजहर में बाइक सवार दो लोगों को बचाने के चक्कर में बस अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गई। इस हादसे में 20 लोग घायल हो गए। रविवार की दोपहर काठमांडू से बुटवल जा रही सवारी बस नवलपरासी जिले के रजहर पुलिस चौकी के समीप पहुंची ही थी कि सामने आए बाइक सवार को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पलट गई। बस में सवार 25 यात्रियों में 20 लोग घायल हो गए। वहीं बाइक पर पीछे बैठी रजहर वार्ड-7 धुसेरी की उमा अधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गईं। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को चितवन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। पुलिस ने बाइक चालक और बस चालक को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन