{"_id":"5c684ef7bdec22737c291b1d","slug":"191550339831-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलवामा हमला : इंतजार नहीं अब इंतकाम चाहिए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलवामा हमला : इंतजार नहीं अब इंतकाम चाहिए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलवामा हमला : इंतजार नहीं अब इंतकाम चाहिए
पाकिस्तानी पीएम का पुतला फूंक किया गुस्से का इजहार
दुकानें बंद रख आतंकवाद के खिलाफ गरजे लोग
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। पुलवाना में गुरुवार को सीआरपीएफ जवानों पर हुए आतंकी हमले के प्रति बच्चों, युवाओं, बुजुर्गों सब में आक्रोश है। लोग जहां आतंकी हमले में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दे रहे हैं, वहीं आतंकवाद और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का पुतला फूंक कर गुस्से का इजहार कर रहे हैं।
शहर में सक्सेना चौक पर काफी संख्या में चिकित्सक एकत्र हुए। चिकित्सकों ने आतंकी हमले में शहीद जवानों की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। उनका कहना था कि आतंकियों के खिलाफ सरकार की तरफ से कड़े कदम उठाए जाने की जरूरत है। डॉ. सीपी सिंह ने कहा कि शहीदों की कुर्बानी बेकार नहीं होगी। आतंकवाद से निपटने के लिए सरकार को कडे़ कदम उठाने होंगे। महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज में भी शोकसभा आयोजित हुई। यहां शहर के तमाम गणमान्य लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर शहीदों की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। पीआरडी जवानों ने शनिवार को कलेक्ट्रेट परिसर में एकत्र होकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। रामाप्रसाद तिवारी, राजनाथ प्रजापति, अखिलेश चौधरी, राधेश्याम यादव, रामसजन, शंभू कुशवाहा, पराग, रामदेव पासवान, राम बेलास पासवान, मुन्ना लाल आदि मौजूद रहे। उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के जिलाध्यक्ष जितेंद्र जायसवाल एवं मंत्री फूलचंद अग्रवाल के नेतृत्व में सक्सेना चौक पर आतंकवाद का पुतला फूंका गया।
केएमसी नर्सिंग एंड पैरा मेडिकल इंस्टीट्यूट के प्रबंधक और शिक्षकों व छात्रों ने कैंडल मार्च निकालकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। प्रबंधक विनय कुमार ने कहा कि ईश्वर शहीद जवानों के परिजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति दें। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की जिला इकाई के कार्यकर्ताओं ने कैंडल मार्च निकालकर नगर चौराहे पर श्रद्धांजलि दी। एडवोकेट वेलफेयर बार एसोसिएशन ने भी आतंकी हमले में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी। सुन्नी युवा शक्ति की जिला इकाई के कार्यकर्ताओं ने भी शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
निचलौल प्रतिनिधि के अनुसार बीपी एजुकेशनल एंड स्पोर्ट्स स्कूल के प्रबंधक सदाशिव पांडेय के नेतृत्व में बच्चों ने कस्बे में रैली निकालकर आतंकी घटना के प्रति विरोध जताया। वहीं कस्बे के सैकड़ों युवाओं ने देर शाम व्यापारी शंभू लाल वर्मा के नेतृत्व में कैंडल मार्च निकालकर आतंकी हमले में शहीद जवानों की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। इसी क्रम में खोन्हौली के ग्रामीणों ने ऋषिकेश यादव व कृष्ण मणि पटेल के नेतृत्व में पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान के पुतले के साथ जुलूस निकालकर पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। चिउटहा मार्ग पर पाकिस्तानी पीएम के पुतले व झंडे को फूंका। भारतीय स्टेट बैंक चौराहे पर शशि भूषण राय के नेतृत्व में नगरवासियों ने पाकिस्तानी प्रधानमंत्री का पुतला फूंककर विरोध प्रदर्शन किया। सीमावर्ती बैठवलिया, मिश्रौलिया सहित आधा दर्जनों गांवों के लोगों ने हनुमान मंदिर परिसर में शहीदों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
पुरैना प्रतिनिधि के अनुसार घुघली कस्बे में लोगों ने जुलूस निकालकर आतंकवाद के खिलाफ नारेबाजी की। पाकिस्तानी पीएम एवं आतंकवाद का पुतला फूंका। इस दौरान विभिन्न संगठनों एवं कस्बे के लोग मौजूद रहे।
नौतनवां प्रतिनिधि के अनुसार ऑल इंडिया उलमा मशाईख बोर्ड, मदरसा एमजीबी उलूम एवं मदरसा अशरफिया अनारूल उलूम के लोगों ने आतंकी हमले में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी। मस्जिद गरीब नवाज के इमाम मौलाना कमरे आलम के नेतृत्व में लोगों ने कस्बे में जुलूस निकालकर पाकिस्तान व आतंकवाद विरोधी नारे लगाए। इस मौके पर मौलाना जुल्फेकार, मौलाना कलीमुल्ला, मौलाना जुनैद, इरशाद अहमद, नियाज अहमद, गुलफाम अहमद, अतीक अंसारी, सैयद अफजाल, महबूब आदि मौजूद रहे। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश महासचिव सतीश कुमार चतुर्वेदी के नेतृत्व में पार्टी कार्यालय पर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी और जुलूस निकालकर गांधी चौक पर पाकिस्तानी प्रधानमंत्री एवं आतंकी अजहर मसूद का पुतला फूंका। इस दौरान जिलाध्यक्ष जानकी चतुर्वेदी, शमशाद खान, रत्नेश मिश्र, भरत जायसवाल, संतोष वर्मा, कविता यादव, उमेश पाठक आदि मौजूद रहे। गोरखा भूतपूर्व सैनिक स्कूल नौतनवां के बच्चों ने शनिवार को गांधी चौक से जुलूस निकाला। जुलूस में शामिल बच्चे पाकिस्तान एवं आतंकवाद विरोधी नारे लगाते हुए जयहिंद चौराहा, अस्पताल चौराहा, जनता चौक, हनुमान चौक, जायसवाल मोहल्ला होते हुए वापस स्कूल पहुंचे और आतंकी हमले में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान प्रबंधक कृष्ण कुमार थापा, प्रधानाचार्य रमेश सिंह, हरि बहादुर गुरूंग, वीरेन्द्र कुमार थापा आदि मौजूद रहे।
तहसील क्षेत्र के गांव बरवा भोज में शनिवार को युवकों ने सीजू कुमार के नेतृत्व में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी। लोगों ने जुलूस निकालकर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का पुतला फूंका। पुरंदरपुर प्रतिनिधि के अनुसार समरधीरा चौराहा पाकिस्तानी पीएम का पुतला फूंका गया। दुकानदारों ने दुकानें बंद रखरक आतंकवाद विरोधी नारे लगाए। सिसवा बाजार प्रतिनिधि के अनुसार स्टर्लिंग पब्लिक स्कूल में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी गई।
खुटहा बाजार प्रतिनिधि के अनुसार मुड़िला बाजार में ग्राम प्रधान धनंजय कुमार शर्मा के नेतृत्व में लोगों ने दुकानें बंद कराई और मुख्य चौराहे पर आतंकवाद का पुतला फूंका। इस दौरान नीलू जायसवाल, राजेश खरवार, महेंद्र पासवान आदि मौजूद रहे। बृजमनगंज प्रतिनिधि के अनुसार कोल्हुई रोड घोड़नामपुर जीएस नेशनल पब्लिक स्कूल के छात्रों ने कंडल मार्च निकालकर आतंकी हमले में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान प्रबंधक नवीन सिंह, निदेशक विकास सिंह, प्रधानाचार्य एमडी डोनी आदि मौजूद रहे। धानी क्षेत्र के बंगाला चौराहा से युवाओं ने तिरंगा यात्रा निकालकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। लार्ड कृष्णा पीजी कालेज में भी आतंकी हमले में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी गई।
ठूठीबारी प्रतिनिधि के अनुसार हनुमानगंज शिवरन शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज के छात्रों ने विद्यालय से गड़ौरा जमुई कलां ओडवालिया तक रैली निकाली। ओडवलिया चौराहे पर आंतकवाद का पुतला का फूंका गया। इस दौरान प्रधानाचार्य अनिल कुमार गुप्त, सुनील अमित गुप्ता, गजेंद्र, विजय शंकर, शिव कुमार, मुकेश, राहुल, रविन्द्र यादव, छोटू, अंकुर, नवनीत, कनौजिया आदि मौजूद रहे। आदर्श बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्रों ने विरोध प्रदर्शन कर आतंकवाद का पुतला फूंका।
बरगदवां प्रतिनिधि के अनुसार व्यापार मंडल व लालमती देवी माडर्न एकेडमी विद्यालय के तत्वावधान में कस्बे के लोगों ने जुलूस निकालकर पाकिस्तान के खिलाफ आक्रोश जताया। इसके बाद आतंकवाद का पुतला फूंक गुस्से का इजहार किया। इस दौरान अख्तर चिश्ती, राजेश नायक, जगदीश प्रसाद, पंकज मौर्या, सर्वेश गुप्ता, अशोक रौनियार आदि मौजूद रहे। लक्ष्मीपुर प्रतिनिधि के अनुसार ब्लॉक सभागार में शनिवार को पंचायत प्रतिनिधियों ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी। प्रमुख सतीश पांडेय व क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने शोक जताया।
कोठीभार प्रतिनिधि के अनुसार सिसवा कस्बे के वार्ड नंबर एक मस्जिद टोला स्थित सुफ़्फ़ा पब्लिक स्कूल में बच्चों ने 2 मिनट का मौन रख कर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित किया। सामाजिक संगठन ऽपहलऽ द्वारा सिसवा बुजुर्ग स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी स्तम्भ पर कैंडिल जला कर शहिदों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।
मिठौरा प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के सिंदुरिया चौराहे पर अखिल भारतीय व्यापार मंडल के लोगों ने अध्यक्ष मनोज गुप्ता के नेतृत्व में आतंकवाद के खिलाफ जुलूस निकाल कर सिंदुरिया चौराहे पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान का पुतला फूंका।
सोनौली प्रतिनिधि के अनुसार व्यापारियों और हिंदू संगठनों ने पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए और कैंडल जला कर शहीदों का श्रद्धांजलि दी।