फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   मालगाड़ी की चपेट मे आने एक व्यक्ति की मौत

मालगाड़ी की चपेट मे आने एक व्यक्ति की मौत

Fri, 28 Sep 2018 11:36 PM IST
Updated Fri, 28 Sep 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
मालगाड़ी की चपेट मे आने एक व्यक्ति की मौत
मालगाड़ी की चपेट में आने एक व्यक्ति की मौत
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
कोठीभार। शुक्रवार को शाम करीब चार बजे सिसवा रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। स्टेशन अधीक्षक ने घटना की जानकारी जीआरपी को दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के जेब से मिले पहचान पत्र के आधार पर उसकी पहचान कुशीनगर जनपद लक्ष्मीपुर कुर्मीपट्टी निवासी श्याम संवारे (35) के रूप में हुई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शुक्रवार को दिन में करीब चार बजे कुशीनगर जनपद के ग्राम सभा लक्ष्मीपुर कुर्मीपट्टी निवासी श्याम संवारे स्टेशन पर बैठा था। पहले से ही स्टेशन अधीक्षक ने डाउन मालगाड़ी को सिग्नल दिया हुआ था, इस बीच मालगाड़ी भी आ गई। श्याम संवारे मालगाड़ी आते देख अचानक प्लेटफार्म नंबर दो की तरफ जाने के लिए रेल पटरी को पार करने के लिए दौड़ पड़े। उन्हें रोकने के लिए स्टेशन अधीक्षक व वहां मौजूद यात्रियों ने आवाज भी दी लेकिन तब तक मालगाड़ी ने श्याम संवारे को अपनी चपेट में ले लिया । इससे उनकी मौके पर हीमौत हो गई। घटना की जानकारी स्टेशन अधीक्षक ने तुरंत जीआरपी पनियहवा को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed