फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   किशोरी की गला रेतकर हत्या, भूसे में छिपाया शव

किशोरी की गला रेतकर हत्या, भूसे में छिपाया शव

Thu, 22 Mar 2018 12:31 AM IST
Updated Thu, 22 Mar 2018 12:31 AM IST
विज्ञापन
किशोरी की गला रेतकर हत्या, भूसे में छिपाया शव
knife

विज्ञापन

कोठीभार/सिसवा (महराजगंज)। कोठीभार थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी की गला रेत कर हत्या कर दी गई। उसके बाद शव को भूसे में छिपा दिया गया। पशुओं के लिए भूसा लेने गई महिला ने शव देखा तो शोर मचाया। उसके बाद गांव के तमाम लोग इकट्ठा हो गए। मृतका के घर पांच सौ मीटर की दूरी पर भूसे में शव मिला। इस घटना की जानकारी पुलिस को हुई तो शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं गांव की दो युवती और एक महिला को पूछताछ के लिए थाने लाया गया। घटना को लेकर क्षेत्र में तरह तरह की चर्चाएं की जा रही है। मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है।
चर्चा है कि भारतखंड पकड़ी गांव निवासी खुशबू (17 वर्ष) गांव का किसी लड़के से उसका प्रेम संबंध चल रहा था। दोनो के संबंधों को लेकर घर वाले नाराज चल रहे थे। किशोरी की पांच बहने और दो भाई हैं। सात भाई बहनों के बीच वह छठवें नंबर पर थी। बुधवार की सुबह गांव में भूसा रखने वाले स्थान पर भूसे के नीचे दबा हुआ किशोरी का शव मिला। उसके गले पर धारदार हथियार से कटने के निशान के साथ ही उसके हाथ को पीछे से बंधा हुआ बताया गया। पुलिस के मुताबिक ऐसे लगता है कि हत्यारों ने पहले उसके हाथ को बांधा फिर बेरहमी से धारदार हथियार से गला रेत कर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन

सूचना पर एसपी आरपी सिंह, एएसपी आशुतोष मिश्रा, सीओ निचलौल रणविजय सिंह, इंस्पेक्टर निचलौल सर्वेश सिंह, एसओ चौक, क्राइम ब्रांच की टीम घटना स्थल पर पहुंच गहन छान बीन शुरू कर दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गांव के ही संदिग्ध दो युवती व एक महिला सहित एक युवक को उठा कर थाने र्ले आई और पूछताछ शुरू की। सीओ निचलौल ने बताया कि पुलिस हत्यारों बहुत करीब पहुंच गई है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। दो युवती व एक महिला सहित एक युवक को थाने लाकर पूछताछ किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भोर में बिस्तर पर नहीं मिली किशोरी
कोठीभार। मृत किशोरी की मां ने बताया कि वह लगभग तीन बजे के करीब जब सो कर उठी और अपने बच्चों पर नजर डाला तो उसकी छोटी बेटी बिस्तर पर नहीं थी फिर सोचा की हो सकता कहीं गई हो। बहुत देर इंतजार के बाद भी बेटी वापस नहीं आई तो इसकी जानकारी अपने पति नारायण को दी। सुबह तक बेटी लौट कर नहीं आई। जब गांव में शव मिलने की चर्चा चलने लगी तो घटना स्थल पर पहुंच कर शव की पहचान अपने छोटी बेटी के रूप में किया। उसने बताया कि उसकी पांच बेटियों और दो बेटों में मृतिका छठवें नंबर की थी। किसी तरह चार बेटियों की शादी कर दी थी अब छोटी बेटी की शादी के लिए वर की तलाश कर रही थी। उसने गांव के ही कुछ मनचले लड़कों पर अपना शक जाहिर किया है जिसके आधार पर स्थानीय पुलिस कुछ लोगों को उठा कर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed