फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   झाड़ी में मिली नवजात बच्ची को चाईल्ड लाइन को सौंपे

झाड़ी में मिली नवजात बच्ची को चाईल्ड लाइन को सौंपे

Thu, 13 Sep 2018 12:26 AM IST
Updated Thu, 13 Sep 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
झाड़ी में मिली नवजात बच्ची को चाईल्ड लाइन को सौंपे
झाड़ी में मिली नवजात बच्ची
विज्ञापन

डायल-100 के सिपाही व उसकी पत्नी बच्ची को चाहते हैं अपनाना
अमर उजाला ब्यूरो
फरेंदा। मुजहना टोला पंडितपुर के भट्ठे के किनारे बागीचे के पास झाड़ी में बुधवार की सुबह 6 बजे टहलने जा रहे लोगों ने एक नवजात के रोने की आवाज सुनी। पास जाकर देखा तो एक बच्ची लावारिश हालत में फेंकी गई है। लोगों ने इसकी सूचना डायल-100 को दी। मौके पर पहुंची पुलिस बच्ची को इलाज के लिए सीएचसी बनकटी ले गई।

अस्पताल में डॉ. अखिलेश पटेल व फार्मासिस्ट गजेंद्र उपाध्याय ने बच्ची के स्वास्थ की जांच के बाद उसे गहन चिकित्सा कक्ष में रखा है। बच्ची भूख से रो रही थी। अस्पताल आई मुजहना की महिला बसंती देवी ने बच्ची को अपना दूध पिलाया। डायल-100 टीम के साथ वहां मौजूद सिपाही अरविंद कुमार ने बच्ची को अपनाने की इच्छा जाहिर की और पत्नी गुड़िया देवी को बुला लिया। पत्नी ने बच्ची को गोद में उठाते हुए सीने से लगा लिया तो लोग भावुक हो गए। सूचना पर चाइल्ड लाइन के सदस्य संजू वेदकर व चंद्रप्रकाश सिंह ने पहुंचकर बच्ची को ले जाने की बात कही जिससे सिपाही अरविंद कुमार व उसकी पत्नी काफी मायूस हो गई। चाइल्ड लाइन के सदस्यों ने कानूनी प्रक्रिया के तहत गोद लेने की प्रक्रिया बताई, जिस पर सीएचसी अधीक्षक ने सीएमओ से बात कर नवजात बच्ची को जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया। नवजात बच्ची को चाइल्ड लाइन के सदस्य अपने साथ लेकर महराजगंज चले गए। थानाध्यक्ष सत्येंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि बच्ची को चाइल्ड लाइन के सुर्पुद कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed