फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   चिलचिलाती धूप में हलकान रहीं कुछ पोलिंग पार्टियां

चिलचिलाती धूप में हलकान रहीं कुछ पोलिंग पार्टियां

Sat, 18 May 2019 11:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 May 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
चिलचिलाती धूप में हलकान रहीं कुछ पोलिंग पार्टियां
सड़क पर शव रख कर ग्रामीणों ने लगाया जाम
विज्ञापन


आरोपियों पर केस दर्ज करने की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
सिसवा बाजार। कोठीभार क्षेत्र के ग्राम बैजनाथपुर निवासी वृद्ध की हत्या के मामले में आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग के लिए शव सड़क पर रख कर ग्रामीणों ने जाम लगाया। थानेदार के आश्वासन के बाद जाम समाप्त हुआ।

बीते मंगलवार को कुशीनगर जिले के नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र में एक वृद्ध की गला रेतकर घायल कर दिया गया था। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान गुरुवार की रात उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव शुक्रवार की रात शव गांव लाया गया तो शनिवार को सड़क पर शव रखकर लोगों ने जाम लगा दिया। घायल 70 वर्षीय छविलाल निवासी ग्राम बैजनाथपुर गला पर धारदार हथियार से वार की वजह से बोल नहीं पा रहा था, लेकिन उसने कागज पर लिख कर दिए बयान में ग्रामसभा बैजनाथपुर के टोला धवल छपरा के कुछ लोगों पर हत्या के प्रयास का आरोप लगाया। मृतक की पुत्री आसमा खातून ने नेबुआ नौरंगिया थाने में तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। छविलाल की मौत के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने मृतक के पुत्र अनवर अली, पुत्री आसमा ख़ातून के साथ शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंचे कोठीभार एसओ सर्वेश सिंह ने ग्रामीणों को मुकदमा दर्ज कराने का आश्वासन दिया। तब जाकर जाम समाप्त हुआ। नेबुआ नौरंगिया एसओ सुनील सिंह का कहना है कि पहले तहरीर मिली थी, लेकिन अब छविलाल की मौत हो गई है। दूसरी तहरीर मिलने पर हत्या का अभियोग पंजीकृत कर कार्रवाई शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed