फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   नाबालिग बच्चो के साथ हिरासत में

नाबालिग बच्चो के साथ हिरासत में

Thu, 25 Apr 2019 12:39 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Apr 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
नाबालिग बच्चो के साथ हिरासत में
दो नाबालिग बच्चों के साथ एक हिरासत में
विज्ञापन

सोनौली (महराजगंज)। भारत-नेपाल सीमा पर सोनौली के मुख्य मार्ग के रास्ते दो नाबालिग बच्चों को कानपुर लेकर जा रहे एक युवक को एसएसबी ने हिरासत में लेकर नेपाल पुलिस को सौंप दिया। युवक का कहना है कि वह अपनी मोमो की दुकान पर काम करने के लिए बच्चों को ले जा रहा था।

बुधवार की सुबह एसएसबी कंपनी कमांडर सोनौली अमित कुमार जवानों के साथ सरहद पर जांच कर रहे थे। इस दौरान एक युवक ने दो बच्चों के साथ नेपाल से पैदल भारतीय सीमा में प्रवेश किया। संदेह होने पर उन्होंने रोककर पूछताछ की तो युवक ने अपना नाम रामकृष्ण, निवासी कल्याणपुर सेमरी नुककोट बताया। उसने कहा कि दोनों बच्चे उसी के गांव के हैं और वह उन्हें कानपुर में अपनी मोमो की दुकान पर लेकर जा रहा है। बेलहिया इंस्पेक्टर कमल बेलवासे ने बताया कि युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर बच्चों को उनके परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed