{"_id":"5c6da33ebdec22736514a00b","slug":"171550689086-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएसबी के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एसएसबी के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन
विज्ञापन
एसएसबी के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन
ठूठीबारी (ब्यूरो)। व्यापारियों के एक समूह की तरफ से ठूठीबारी बीओपी कैंप के बाहर जमकर नारेबाजी की गई। प्रदर्शनकारियों ने एसएसबी के कुछ लोगों पर व्यापारियों के उत्पीड़न का आरोप लगाया।
प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि एसएसबी जवानों ने एक व्यापारी से बदसलूकी की। बीओपी इंचार्ज ने आरोपों की जांच कर कार्रवाई करने का भरोसा दिया। इसके बाद व्यापारी शांत हुए। व्यापारी संतोष कुमार गुप्त निवासी ठूठीबारी ने तहरीर में आरोप लगाया कि मंगलवार को एसएसबी के दो आरक्षी उनकी दुकान पर पहुंचे और रकम की मांग करने लगे। आरोप लगाया है कि रकम देने से मना करने पर एसएसबी के आरक्षियों ने उनसे बदसलूकी की। एसएसबी के बीओपी इंचार्ज विश्व दीपक त्रिपाठी और प्रभारी कोतवाल अशोक कुमार ने बताया कि व्यापारियों के साथ बैठक कर शिकायत की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा दिया गया है।