{"_id":"59a9af2a4f1c1b58738b4c19","slug":"171504292650-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित रोडवेज बस की चपेट में आने से युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अनियंत्रित रोडवेज बस की चपेट में आने से युवक की मौत
Updated Sat, 02 Sep 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुरंदरपुर। थाना क्षेत्र के जगदीशपुर चौराहा के पास हाईवे पर शुक्रवार को तेज रफ्तार सरकारी बस ने युवक को कुचल दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बस छोड़कर चालक फरार हो गया। सूचना देने के काफी देर बाद पहुंची पुलिस तो आक्रोशित लोगों ने गोरखपुर-सोनौली हाईवे जाम कर दिया। बाद में सीओ फरेंदा ने गुस्साए लोगों को समझा बुझाकर जाम समाप्त कराया।
बिशुनपुर कुर्थियां गांव के रहने वाले सरवरे आलम के पुत्र जावेद आलम उर्फ बबलू (22) शुक्रवार को लगभग 11 बजे गोरखपुर सोनौली हाई-वे पर स्थित जगदीशपुर चौराहा पर बाल कटवाने गए थे। जावेद आलम रोड की र्बाइं पटरी पर पहुंचे थे कि गोरखपुर से सोनौली की तरफ तेज गति से जा रही निचलौल डिपो की बस बेकाबू होकर जावेद आलम को चपेट में ले लिया। घटना स्थल पर ही जावेद की मौत हो गई। लोगों की भीड़ बढ़ी तो आगे जाकर चालक बस छोड़ कर फरार हो गया। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। काफी देर तक पुलिस नहीं पहुंची तो लोग आक्रोशित हो गए और हाईवे जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। थोड़ी देर बाद मौके पर सीओ फरेंदा श्रीरामपाल, एसओ पुरंदरपुर गिरिजेश उपाध्याय, कोल्हुई एसओ सत्येंद्र बहादुर सिंह पहुंचे। आक्रोशित को समझाया गया। कड़ी मशक्कत के बाद आक्रोशित लोग माने और जाम समाप्त हुआ।
इस संबंध में एसओ पुरंदरपुर गिरजेश उपाध्याय का कहना है कि बस को कब्जे में ले लिया गया है। चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है। युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।