Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   gsfd

Noida News: मासूम की मौत के मामले में प्राथमिकी दर्ज

Fri, 06 Nov 2026 09:17 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2026 09:17 PM IST
विज्ञापन
gsfd
ग्रेटर नोएडा। थाना सेक्टर-142 क्षेत्र के शाहदरा गांव में पिकअप की चपेट में आकर दो वर्ष के मासूम की मौत के मामले पर पुलिस ने बृहस्पतिवार को प्राथमिकी दर्ज की है। बिहार निवासी सनी मोदी शाहदरा में किराये पर रहते हैं। 3 नवंबर की सुबह उनका पुत्र शिवराज घर के बाहर खेल रहा था। तभी पानी से भरी पिकअप ने बच्चे को कुचल दिया था। हादसे में बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई थी। पिकअप शाहदरा गांव निवासी सतीश भाटी का बेटा सोनू भाटी चला रहा था। वहीं कोतवाली प्रभारी संजय सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन



कार ने युवक को मारी टक्कर

ग्रेटर नोएडा। अल्फा-1 क्षेत्र में कार की टक्कर से घायल हुए युवक को अस्पताल ले जाकर इलाज कराने का भरोसा देने वाला चालक बाद में फरार हो गया। पीड़ित की तहरीर पर थाना बीटा-2 पुलिस ने बृहस्पतिवार को देव भाटी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। सूरजपुर निवासी मनोज कुमार गिरी ने बताया कि 3 सितंबर 2026 को वह किसी काम से परी चौक की ओर जा रहे थे। हरमुख सोसायटी अल्फा-1 के सामने मेन रोड पर पीछे से आई एक कार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में उनके कंधे में चोट आई। टक्कर मारने वाले चालक को उन्होंने मौके पर रोक लिया। उसने अपना नाम देव भाटी बताया और मोबाइल नंबर भी दिया। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed