फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   सड़क हादसाें में बालक की मौत, सात घायल

सड़क हादसाें में बालक की मौत, सात घायल

Sun, 03 Mar 2019 11:56 PM IST
maharajganj Published by: राकेश पांडेय Updated Sun, 03 Mar 2019 11:56 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसाें में बालक की मौत, सात घायल
कृष्णा की मौत के बाद विलाप करते घर के लोग - फोटो : अमर उजाला
नौतनवां/ठूठीबारी/निचलौल। जिले में रविवार को चार सड़क हादसों में बालक की मौत हो गई और दो बहनों समेत सात लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्रों से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


नौतनवां प्रतिनिधि के अनुसार, बिहार के बगहा मेगवर मटिया निवासी संदीप परिवार के साथ कुनसेरवा चौराहे के समीप चाय की दुकान चलाते हैं। रविवार की शाम लगभग करीब चार बजे उसका बेटा कृष्णा (4) सोनौली-गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पार कर रहा था। इसी दौरान गोरखपुर की ओर जा रही कार ने बालक को चपेट में ले लिया। जिससे मौके पर ही बालक मौत हो गयी। घटना के बाद कार चालक भागने लगा। मौके पर मौजूद कुछ युवकों ने कार का पीछा कर छपवा बाईपास पर पकड़ लिया और कार सहित चालक को नौतनवां पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। वहीं बालक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। घटना स्थल पर मौजूद एसआई रविन्द्र सिंह ने बताया कि कार सहित चालक को हिरासत में लेकर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


ठूठीबारी प्रतिनिधि के अनुसार, रविवार दोपहर ठूठीबारी निवासी अनिरुद्ध मद्धेशिया( 40)ठूठीबारी निचलौल मार्ग पर चंदनपुल पेट्रोल पंप के पास गैस सिलेंडर लेने जा रहे थे। वह पेट्रोल पंप के पास मोड़ पर पहुंचे ही थे कि निचलौल के तरफ से आ रही बाइक ने चपेट में ले लिया। जिसमें अनिरुद्ध गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें निचलौल सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। कोतवाली प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि बाइक को कब्जे में ले लिया गया है। वही घायल को उपचार के लिये भेज दिया गया है। पीड़ित पक्ष की तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


निचलौल प्रतिनिधि के अनुसार, कोठीभार थाना क्षेत्र के गांव बरवां कला निवासी पन्ना विहारी (34) अपनी दो बेटियों को बाइक से निचलौल थाना क्षेत्र के गांव छितौना स्थित अपनी बहन के घर जा रहे थे। अभी वह चिउटहां मार्ग के गांव पचमा के निकट पहुंचे ही थे कि सामने से आ रहे बाइक सवार ने टक्कर मार दी। इससे बाइक पर बैठी रागिनी (10) और छोटी बहन रेनू (7) सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। छोटी बहन रेनू की गंभीर हालत देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जबकि रागिनी का स्थानीय सीएचसी निचलौल में इलाज चल रहा है। थाना प्रभारी निरीक्षक गजेंद्र राय ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। हेलमेट पहने के कारण पन्ना को हल्की चोट आईं।


घुघली प्रतिनिधि के अनुसार, शनिवार रात सिसवा बाजार से इंदरपुर एक ही बाइक पर सवार होकर देवानन्द (25) निवासी सिसवा दक्षिण टोला, सूरज (24) निवासी दक्षिण टोला सिसवा बाजार व रिंकू (21) जा रहे थे। भुवना प्राथमिक स्कुल के पास ट्रैक्टर ट्राली ने टक्कर मार दी। जिससे तीनों घायल हो गए। थानाध्यक्ष मनीष कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed