फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   संदिग्ध हाल में किशोरी की मौत

संदिग्ध हाल में किशोरी की मौत

Mon, 21 May 2018 11:56 PM IST
Updated Mon, 21 May 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
संदिग्ध हाल में किशोरी की मौत
डेमो - फोटो : डेमो

विज्ञापन


मुजुरी-गांगी बाजार (महराजगंज)। पनियरा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा रामनगर के टोला चोरपुरवा में सोमवार को सुबह संदिग्ध हालत में फंदे से लटकती कमरे में किशोरी का शव मिला। परिजनों ने आनन-फानन में दाह संस्कार करने की कोशिश की। लेकिन पनियरा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दाह संस्कार रोक दिया। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। किशोरी की मौत को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है।
सोमवार की सुबह इंद्रजीत की बेटी प्रियंका (16) की कमरे में छत की कुंडी से लटकती लाश दिखी। मृतका की मां रीता देवी ने सुबह कमरे में बेटी का शव देख सन्न रह गई। इंद्रजीत घर पर नहीं थे। घटना की जानकारी होने पर वह घर पहुंचे। इसके बाद शव का अंतिम संस्कार करने के लिए पास में रोहीन नदी के तट पर ले जाया गया। इस बीच गांव के किसी व्यक्ति ने पुलिस को सूचना 0दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मृतका की मां रीता देवी ने बताया कि शाम को खाना खाने के बाद कमरे में सोने चली गई थी और सुबह जब नहीं जगी तो कुछ संदेह हुआ। दरवाजा खटखटाने के बाद नहीं खुला तो गांव के आसपास के लोग जुट गए और दरवाजा तोड़ा गया तो देखा कि छत की कुंडी में लटकी हुई मिली। दूसरे गांव में मजदूरी करने गए पति इंद्रजीत सूचना पाकर घर पर आए। रीता देवी ने बताया कि मृतक की शादी भी तय हो गई थी। घर में शादी का सारा सामान लगभग आ चुका था। कुछ दिन पूर्व मृतका को लेकर गांव का ही एक व्यक्ति फरार हो गया था जिसमें डीआईजी के आदेश से नाबालिग को भगाने और पॉक्सो एक्ट के तहत पनियरा थाने में मुकदमा भी दर्ज हुआ था जिसमें सात लोग आरोपी थे। मगर कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी पनियरा मनीष कुमार सिंह यादव का कहना है कि शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की सटीक जानकारी हो सकेगी। पहले दर्ज मुकदमे की विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed