{"_id":"59b438dc4f1c1be67f8b57b4","slug":"161504983260-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध रूप से नेपाल जा रहा विदेशी नागरिक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अवैध रूप से नेपाल जा रहा विदेशी नागरिक गिरफ्तार
Updated Sun, 10 Sep 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनौली(महराजगंज)। अवैध तरीके से भारत से नेपाल जा रहे विदेशी नागरिक को आव्रजन विभाग ने हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। उसके पास फर्जी वीजा मिलने की खबर है। शनिवार की सुबह दिल्ली-काठमांडू बस से एक विदेशी नागरिक नेपाल जा रहा था। बस सोनौली इमिग्रेसन चेक पोस्ट पर रुकी थी। आव्र्रजन अधिकारी यात्रियों की जांच कर रहे थे। एक विदेशी नागरिक ने अपना पासपोर्ट और वीजा दिखाया तो अधिकारियों को संदेह हुआ और उसे बस से नीचे उतार लिया। छानबीन में पता चला कि उसका वीजा फर्जी है। इसके बाद अधिकारियों ने उसे हिरासत में ले लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम माइकल कार्लो निवासी नीदरलैंड बताया। यह भी बताया कि 22 अगस्त को वह दिल्ली पहुंचा था। कई महानगरों में घूमने के बाद नेपाल जा रहा था। आव्रजन अधिकारियों ने बताया कि एक विदेशी नागरिक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन