फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   पंखा लगाते करंट लगने से युवक की मौत

पंखा लगाते करंट लगने से युवक की मौत

Mon, 24 Jun 2019 11:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jun 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
पंखा लगाते करंट लगने से युवक की मौत
निचलौल। कस्बे के मुख्य तिराहे पर चाय की दुकान पर पंखे का स्विच लगाते समय करंट लग जाने से महेंद्र (25) की मौत हो गई। चाय की दुकान पर काम करने वाले गांव चंदा गुलरभार थाना निचलौल निवासी महेंद्र सोमवार की दोपहर करीब एक बजे नमकीन बना रहा था। गर्मी लगने पर वह पास में लगा पंखा बोर्ड में लगाने जा रहा था। इसी दौरान वह करंट के चपेट में आ गया। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महेंद्र की बीते आठ मई को ही शादी हुई थी। उसके घर वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed