फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   जीप-बाइक की टक्कर में चाचा भतीजे की हुई दर्दनाक मौत

जीप-बाइक की टक्कर में चाचा भतीजे की हुई दर्दनाक मौत

Mon, 24 Jun 2019 11:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jun 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
जीप-बाइक की टक्कर में चाचा भतीजे की हुई दर्दनाक मौत
जीप-बाइक की भिड़ंत में चाचा-भतीजे की मौत
विज्ञापन

फोटो
महिला गंभीर रूप से हुई घायल, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
अमर उजाला ब्यूरो
कोठीभार। सिसवा-निचलौल मुख्य मार्ग पर कोठीभार क्षेत्र के दुर्गवलिया गांव में बाइक और जीप की टक्कर में बाइक सवार चाचा-भतीजे की मौके पर मौत हो गई। महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। सिसवा पीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। दुर्घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। सूचना पर मौके पर पहुंची कोठीभार पुलिस ने किसी तरह जाम समाप्त कराया। बाइक चालक हेलमेट नहीं पहने था। ग्रामसभा बलहीखोर निवासी बलिराम गर्भवती भाभी निर्मला का अल्ट्रासाउंड कराने भतीजे नीतीश के साथ बाइक से सिसवा जा रहे थे। दुर्गवलिया गांव के पास अनियंत्रित जीप से टक्कर हो गई। हादसे में बलिराम और भतीजे नीतीश की मौत हो गई। जीप चालक मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों ने दुर्घटना की सूचना यूपी-100 को देकर मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। यूपी-100 की गाड़ी पहुंचने पर ग्रामीण पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। ऐसे में यूपी-100 मौके पर न रुककर आगे बढ़ गई। इस पर ग्रामीण और उग्र हो गए। घटना के ठीक एक घंटे बाद कोठीभार एसओ सर्वेश सिंह मय फोर्स तथा एसडीएम निचलौल देवेंद्र कुमार, सीओ रणविजय सिंह, तहसीलदार मौके पर पहुंचे। जीप चालक पर कार्रवाई तथा डग्गामार वाहनों की आरटीओ से जांच कराने के आश्वास के बाद ग्रामीणों ने जाम को हटाया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed