फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   करंट लगने से किशोर की मौत

करंट लगने से किशोर की मौत

Mon, 24 Jun 2019 11:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jun 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
करंट लगने से किशोर की मौत
करंट लगने से किशोर की मौत
विज्ञापन

ननिहाल में आया था, नहाते समय हुआ हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
फरेंदा। मधुकरपुर महदेवा में सोमवार सुबह नल पर नहाते वक्त अचानक करंट उतरने से एक किशोर की मौत हो गई।
सिद्धार्थनगर के बर्डपुर निवासी 16 वर्षीय सौरभ कुमार ननिहाल पुरंदरपुर क्षेत्र के मधुकरपुर महदेवा आया था। सोमवार को दिन में 10 बजे के करीब नल पर नहाने गया। नल में टुल्लू पंप लगा था। उसमें अचानक करंट उतर आया। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। परिजनों ने उसे सीएचसी बनकटी ले गए। चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। किशोर की मौत की सूचना से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। मां का रो रोकर बुरा हाल हो गया। दूसरी घटना फरेंदा क्षेत्र के बरातगाढ़ा में हुई, जहां पर करंट लगने से 10 वर्षीय सुजीत झुलस गया। परिजन उसे सीएचसी बनकटी ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed