फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   पिकअप की चपेट में आने से बालक की मौत

पिकअप की चपेट में आने से बालक की मौत

Sun, 16 Jun 2019 12:18 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
पिकअप की चपेट में आने से बालक की मौत
पिकअप की चपेट में आने से बालक की मौत
विज्ञापन

कोल्हुई। थाना क्षेत्र के बेलौही गांव के सामने शनिवार को पिकअप की चपेट में आने से बालक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया गया कि किशन (11) निवासी बंजरहा सोनबरसा थाना बृजमनगंज तीन दिन पहले अपने बुआ के घर ग्राम वेलौही शादी में गया था। शनिवार शाम को घर की महिलाओं के साथ पैदल ही बहादुरी बाजार जा रहा था। बेलौही मोड़ से कुछ दूर ही आगे बढ़ा था। बहादुरी की तरफ से आ रही पिकअप की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। चौराहे के लोग पहुंचते तब तक पिकअप चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पिकअप को थाने ले गई। थानाध्यक्ष सतीश सिंह ने बताया कि पिकअप चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कर्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed