फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   गड्ढे में मिला विवाहिता का शव, हत्या की आशंका

गड्ढे में मिला विवाहिता का शव, हत्या की आशंका

Fri, 14 Jun 2019 12:10 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jun 2019 12:10 AM IST
विज्ञापन
गड्ढे में मिला विवाहिता का शव, हत्या की आशंका
गड्ढे में मिला विवाहिता का शव, हत्या की आशंका
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरों की मदद से हत्यारों का पता लगाने में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
परतावल। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के तरकुलवा तिवारी के पास परतावल महराजगंज मुख्य मार्ग के किनारे गड्ढे में गुरुवार की सुबह एक अज्ञात विवाहिता का शव मिला। लोगों ने इसकी सूचना श्यामदेउरवां पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है। उसका गला प्लास्टिक से कसा हुआ था तथा चेहरे पर धारदार हथियार से वार कर क्षत विक्षत कर दिया गया था।

प्रभारी थानाध्यक्ष शमशाद अंसारी का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला गला दबाकर हत्या किए जाने का लग रहा है। शव की शिनाख्त न हो पाए, इसके लिए हत्यारों ने उसके चेहरे को क्षत विक्षत कर दिया है। घटना की सूचना पर एएसपी आशुतोष शुक्ला तथा सीओ सदर देवेन्द्र कुमार ने घटनास्थल का मुआयना किया। आधार मशीन से महिला की शिनाख्त करने का प्रयास किया जा रहा है। आशंका जताई जा रही है कि नव विवाहिता के साथ पहले दुष्कर्म किया गया है फिर उसकी हत्या कर शव फेंक दिया गया है। सड़क मार्ग से पश्चिम दिशा में शव फेंका गया था। जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि गोरखपुर की तरफ से आई गाड़ी से शव को फेंका गया होगा। पुलिस रात में गोरखपुर से महराजगंज की तरफ जाने वाली गाड़ियों का पता लगाने की तैयारी में है। इसके लिए चौराहे पर लगे सीसीटीवी कैमरों से मदद ली जाएगी। सीओ सदर देवेंद्र कुमार ने बताया कि शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed