{"_id":"5d0298a2bdec226de47657fd","slug":"15604512231770-maharajganj-news59","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिकी तोडकर दो लाख 70 हजार लेकर फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
डिकी तोडकर दो लाख 70 हजार लेकर फरार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उचक्के डिकी तोड़कर दो लाख 70 हजार लेकर फरार
गल्ला व्यापारी ने बैंक से निकाली थी रकम
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। शहर में चोरों का गैंग सक्रिय हो गया है। मऊपाकड़ चौराहे पर बाइक की डिकी से रकम लेकर उच्चका फरार हो गया और किसी को भनक तक नहीं लगी। गुरुवार को गल्ला व्यापारी जितेश रौनियार भारतीय स्टेट बैंक से रकम निकालकर बाइक की डिकी में रखकर मऊपाकड़ चौराहे पर पहुंचे और फल खरीदने में लगे। इसी बीच उचक्के बाइक की डिकी तोड़कर उसमें रखे रुपये निकालकर फरार हो गए। घटना की जानकारी होने पर पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
गल्ला व्यापारी जितेश रौनियार निवासी करमहां गुरुवार को भारतीय स्टेट बैंक पहुंचे। यहां अपने खाते से दो लाख 82 हजार रुपये निकालने के बाद उसमें से दो लाख 70 हजार रुपये बाइक की डिकी और 12 हजार रुपये अपनी जेब में रख लिए। तत्पश्चात बाइक से मऊपाकड चौराहे पर पहुंचे। बाइक खड़ी कर फल खरीदने चले गए। फल खरीदकर लौटे तो बाइक की डिकी टूटी हुई थी। उसमें रखे रकम नहीं थे। उन्होंने बताया कि पुलिस को सूचना देकर कार्रवाई की मांग की। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी। नगर चौकी इंचार्ज सुनील वर्मा ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। जल्दी ही इस मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।