{"_id":"5cffee0dbdec22072f0a1aec","slug":"15602764849-maharajganj-news24","type":"story","status":"publish","title_hn":"आर्केस्ट्रा में मारपीट, छह लोग घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
आर्केस्ट्रा में मारपीट, छह लोग घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आर्केस्ट्रा में मारपीट, छह लोग घायल
नर्तकियों पर रुपये उड़ाने से मना करने पर हुआ विवाद
अमर उजाला ब्यूरो
चौक बाजार। विवाह समारोह में आर्केस्टा कार्यक्रम में रुपये दिखाना और उड़ाना महंगा पड़ गया। घर के लोगों के मना करने के बावजूद न मानने पर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। छह लोग घायल हो गए। एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। यूपी-100 पुलिस ने घायलों को सरकारी अस्पताल मिठौरा (जगदौर) भिजवाया। दोनों पक्षों के एक-एक व्यक्ति को पुलिस थाने ले गई।
ग्राम सभा नक्शा बक्सा निवासी कोइल के घर सोमवार रात शादी थी। आर्केस्टा का कार्यक्रम भी था। पास-पड़ोस के लोग भोजन करने आए थे। आर्केस्टा में डांस कर रही नर्तकियों को गांव के ही जाफर रुपये दिखाते हुए उन पर उड़ाए। इसका विरोध घर के कुछ सदस्यों ने किया। इससे नोकझोंक हो गई। लोगों की सहयोग से रात में झगड़ा होने से बच गया। मंगलवार सुबह जब कोइल रिश्तेदारों को विदा कर रहे थे, उसी दौरान कुछ लोग आए और मारपीट हो गई। दोनो पक्षों से मारपीट में जाफर, नजरुल्लाह, मुबारक, शाकिर, कोइल, भोलू घायल हो गए। भोलू की हालत गंभीर है। किसी ने यूपी-100 को सूचना दी। थानाध्यक्ष राम सहाय चौहान ने बताया कि दोनों पक्षों से तहरीर मिली है। जांच-पड़ताल कर कार्रवाई की जाएगी।
घरातियों और बरातियों में मारपीट
परतावल। श्यामदेउरवां क्षेत्र के ग्राम सभा परसिया इंदरपुर में आर्केस्ट्रा देखने को लेकर घरातियों और बरातियों में मारपीट हो गई। दोनों पक्ष के दर्जन भर लोग घायल हो गए। सोमवार को परसिया इंदरपुर निवासी रामा पासवान के घर बरात आई हुई थी। आर्केस्टा प्रोग्राम चल रहा था। इस दौरान नाचने को लेकर बरातियों और घरातियों में कहासुनी हो गई। गांव में भगदड़ मच गई। किसी ने इसकी सूचना यूपी-100 को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी परतावल भिजवाया। इस संबंध में थानाध्यक्ष निर्भय कुमार का कहना है कि दोनों पक्षों में समझौता हो गया है।